TrendingUttar Pradesh

​UPITS 2026 : वैश्विक मंच पर दिखेगा यूपी का औद्योगिक सामर्थ्य, जानें कैसे बनेगा MSME उद्यमियों और निर्यातकों का सबसे बड़ा पासपोर्ट

​UPITS 2026 :  वैश्विक मंच पर दिखेगा यूपी का औद्योगिक सामर्थ्य, जानें कैसे बनेगा MSME उद्यमियों और निर्यातकों का सबसे बड़ा पासपोर्ट

लखनऊ, अमृत विचार: उत्तर प्रदेश के औद्योगिक सामर्थ्य, निवेश संभावनाओं और स्थानीय उत्पादों को वैश्विक बाजार से जोड़ने के लिए चौथा यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो2026 25 से 29 सितंबर तक ग्रेटर नोएडा स्थित इंडिया एक्सपो मार्ट में आयोजित किया जाएगा। ट्रेड शो में निवेश प्रोत्साहन, औद्योगिक विकास, एमएसएमई, ओडीओपी, कृषि, खाद्य प्रसंस्करण, इलेक्ट्रॉनिक्स, फार्मा, वस्त्र, हथकरघा और सेवा क्षेत्र समेत प्रदेश की प्रमुख औद्योगिक गतिविधियों को एक मंच पर प्रदर्शित किया जाएगा।

आयोजन में प्रदेश के विभिन्न विभागों, विकास प्राधिकरणों, औद्योगिक क्षेत्रों, उद्यमियों, निर्यातकों और सेवा क्षेत्र से जुड़े संस्थानों की भागीदारी प्रस्तावित है। अलगअलग हॉल में निवेश अवसर, एक्सप्रेसवे, एयरपोर्ट, औद्योगिक आधारभूत ढांचा, कनेक्टिविटी और विभिन्न क्षेत्रों की कारोबारी क्षमता प्रदर्शित की जाएगी। इससे निवेशकों, खरीदारों और उद्यमियों के बीच संवाद तथा कारोबारी साझेदारी के अवसर उपलब्ध कराने का प्रयास होगा।

ट्रेड शो में इन्वेस्ट यूपी, यूपीडा, यूपीसीडा, नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, यीडा समेत प्रमुख औद्योगिक संस्थानों की भागीदारी प्रस्तावित है। ‘यूपी एट ए ग्लांस’ के माध्यम से प्रदेश की समग्र औद्योगिक एवं विकास क्षमता प्रदर्शित होगी। 

आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स, ऊर्जा, नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा, पर्यटन, कौशल विकास, स्वास्थ्य, उच्च एवं चिकित्सा शिक्षा तथा बैंकिंगवित्त जैसे क्षेत्र भी शामिल होंगे। आयोजन में सरकारी विभागों, उद्योग संगठनों, चैंबरों, संस्थानों और विश्वविद्यालयों को आमंत्रित किया जा रहा है। बी2बी और बी2सी खरीदारों के पंजीकरण के लिए क्यूआर कोड के माध्यम से भी प्रचार किया जा रहा है।

ओडीओपी और एमएसएमई को विशेष स्थान

ओडीओपी और एमएसएमई को विशेष स्थान दिया गया है। ओडीओपी उत्पादों, नए उद्यमियों और एमएसएमई के लिए अलगअलग हॉल निर्धारित हैं। कृषि, कृषि विपणन एवं विदेश व्यापार, खाद्य प्रसंस्करण, उद्यान, डेयरी, चीनी उद्योग, पशुपालन, मत्स्य और जीआई उत्पादों की भी भागीदारी रहेगी। इससे स्थानीय और ग्रामीण उत्पादों को नए बाजारों तक पहुंचाने का मंच मिलेगा। 

निर्यातकों के साथ वेयरहाउसिंगलॉजिस्टिक्स, वस्त्र एवं हथकरघा, खेल और मुख्यमंत्री युवा से जुड़े क्षेत्रों को भी स्थान दिया गया है। विकास प्राधिकरणों के फोयर एरिया में क्षेत्रीय विकास और निवेश अवसर प्रदर्शित किए जाएंगे। इनमें कानपुर, वाराणसी, आगरा, लखनऊ, मेरठ, गाजियाबाद और बुंदेलखंड विकास प्राधिकरण समेत अन्य प्राधिकरण शामिल हैं।

ये भी पढ़ें :  

 

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply