India

​लोगों को खूब पसंद आ रही Mahindra की ये SUV! ढाई साल में बिक गईं 2.5 लाख से ज्यादा यूनिट्स

भारतीय बाजार में महिंद्रा की XUV 3XO ने बिक्री के मामले में नया रिकॉर्ड बना दिया है. कंपनी के मुताबिक, इस SUV ने ढाई साल से भी कम समय में 2.5 लाख यूनिट्स की बिक्री का आंकड़ा पार कर लिया है. इतनी कम अवधि में इस मुकाम तक पहुंचने वाली यह महिंद्रा की सबसे तेज SUV बन गई है. कॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट में अपनी जगह बनाने वाली इस गाड़ी में डिजाइन से लेकर सेफ्टी और फीचर्स तक कई खास बातें हैं. आइए, जानते हैं इसके बारे में विस्तार से.

​लोगों को खूब पसंद आ रही Mahindra की ये SUV! ढाई साल में बिक गईं 2.5 लाख से ज्यादा यूनिट्स

बोल्ड लुक और प्रीमियम केबिन

का लुक काफी दमदार और मॉडर्न है. इसके फ्रंट में नया ग्रिल, Cशेप वाली DRLs और LED हेडलाइट्स दी गई हैं, जो इसे अलग पहचान देती हैं. पीछे की तरफ कनेक्टेड LED टेललाइट्स मिलती हैं, जिससे SUV का लुक और भी स्टाइलिश नजर आता है.केबिन में भी फीचर्स की कमी नहीं है. इसमें 10.25इंच की टचस्क्रीन, डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले और सॉफ्टटच डैशबोर्ड दिया गया है. इसके अलावा, पैनोरमिक सनरूफ भी मिलती है, जो केबिन को खुला और प्रीमियम एहसास देती है.

सेफ्टी के लिए मिलते हैं कई फीचर्स

में सेफ्टी का भी ध्यान रखा गया है. इसमें स्टैंडर्ड तौर पर छह एयरबैग्स दिए गए हैं. इसके साथ सभी पहियों में डिस्क ब्रेक, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम और ISOFIX चाइल्ड सीट माउंट्स जैसे फीचर्स मिलते हैं. वहीं, इसके ऊपरी वैरिएंट्स में 360डिग्री कैमरा और लेवल2 ADAS भी दिया गया है. कंपनी की इस SUV को भारत NCAP से 5स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली हुई है. यानी इसमें यात्रियों की सुरक्षा के लिए कई जरूरी फीचर्स शामिल किए गए हैं.

पेट्रोल और डीजल, दोनों इंजन के ऑप्शन

Mahindra XUV 3XO में कुल तीन इंजन ऑप्शन मिलते हैं. इनमें दो टर्बोपेट्रोल इंजन और एक डीजल इंजन शामिल है. पेट्रोल में 1.2लीटर टर्बो इंजन के दो विकल्प मिलते हैं, जिनमें TCMPFi और mStallion TGDi शामिल हैं. ये इंजन शहर में रोजाना ड्राइविंग के साथ हाईवे पर भी अच्छा पिकअप देने के लिए जाने जाते हैं. इसके अलावा, SUV में 1.5लीटर डीजल इंजन का ऑप्शन भी मिलता है. लंबी दूरी का सफर करने वाले लोग इस इंजन को अपनी जरूरत के हिसाब से चुन सकते हैं.

माइलेज की बात करें तो दिए गए आंकड़ों के मुताबिक, पेट्रोल मॉडल लगभग 18 से 20 किमी/लीटर और डीजल मॉडल करीब 20 से 21.2 किमी/लीटर तक का माइलेज दे सकते हैं. हालांकि, असल माइलेज ड्राइविंग स्टाइल, सड़क और ट्रैफिक जैसी स्थितियों के हिसाब से अलग हो सकता है.

इतनी है Mahindra XUV 3XO की कीमत

कीमत के मामले में भी XUV 3XO कॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट में अपनी जगह बनाती है. इसकी शुरुआती एक्सशोरूम कीमत करीब 7.79 लाख रुपये है, जबकि टॉप मॉडल की कीमत लगभग 15.04 लाख रुपये तक जाती है. कुल मिलाकर, Mahindra XUV 3XO में बोल्ड डिजाइन, कई इंजन विकल्प, आधुनिक फीचर्स और सेफ्टी से जुड़े जरूरी इंतजाम मिलते हैं. इसकी बिक्री का आंकड़ा भी बताता है कि कम समय में यह SUV बाजार में अच्छी पकड़ बनाने में कामयाब रही है. अगर आप कॉम्पैक्ट SUV खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो इसकी कीमत, वैरिएंट और फीचर्स को अपनी जरूरत के हिसाब से जरूर देख सकते हैं.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply