TrendingUttar Pradesh

​Hardoi News: प्रेमी के घर से वापस आई पत्नी तो पति ने दांत से काटा नाक, सास बोली- बहू ने बेटे के प्राइवेट पार्ट पर किया हमला

​Hardoi News:  प्रेमी के घर से वापस आई पत्नी तो पति ने दांत से काटा नाक, सास बोली- बहू ने बेटे के प्राइवेट पार्ट पर किया हमला

हरदोई। यूपी के हरदोई जिले के सांडी थाना क्षेत्र के मुंशीगंज मोहल्ले की एक महिला ने पति पर उसकी नाक काटने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक घायल महिला को सांडी स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया, जहां से उसे हरदोई चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल रेफर कर दिया गया। 

महिला ने आरोप लगाया है कि पति ने उसके सिर पर हमला किया और चाकू से उसकी नाक काटकर नाली में फेंक दी। महिला ने आरोप लगाया कि घटना के समय उसकी सास और ससुर ने उसके हाथ पकड़े थे। 

क्या है पूरा मामला 

सांडी थाना प्रभारी निरीक्षक पुष्पराज ने बताया कि महिला करीब तीन महीने पहले किसी के साथ चली गई थी और बृहस्पतिवार को दोबारा वापस आने पर पतिपत्नी के बीच विवाद हो गया। थाना प्रभारी के अनुसार, विवाद के दौरान पति ने मारपीट करते हुए पत्नी की नाक दांत से काट ली। उन्होंने बताया कि महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और आरोपी पति दीपक को हिरासत में लेकर शांति भंग के मामले में कार्रवाई की गई है। 

ससुराल पक्ष ने महिला पर लगाए गंभीर आरोप 

महिला की सास ने आरोप लगाया कि उनकी बहू साधना ढाई महीने पहले मोहल्ले के ही एक युवक के साथ चली गई थी। उस समय मामला पुलिस तक पहुंचा था और पुलिस के सामने दोनों पक्षों में समझौता हुआ था, जिसके बाद साधना युवक के साथ चली गई थी। सास ने बताया कि अचानक लौटकर साधना बच्चों को अपने साथ ले जाने लगी। इसी को लेकर विवाद हुआ और साधना ने पति के निजी अंग को दांत से काट लिया और बाद में खुद अपना सिर जमीन पर पटककर घायल हो गई। 

10 साल पहले पहले हुआ था विवाह 

साधना की शादी करीब 10 साल पहले मुंशीगंज निवासी दीपक से हुई थी, जो पेशे से वाहन चालक है। दंपति की तीन बेटियां हैं, जिनकी उम्र आठ, छह और तीन वर्ष है। पुलिस के अनुसार महिला की ओर से अभी कोई तहरीर नहीं दी गई है, जबकि सास ने शिकायत दर्ज कराई है। उसने बताया कि पूरे प्रकरण की जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें : 

 

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply