
लखनऊ, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि डबल इंजन सरकार युवाओं को नियुक्तिपत्र देकर उनके सपनों को नई पहचान और प्रदेश की सेवा को नई ऊर्जा प्रदान कर रही है। उन्होंने नई जिम्मेदारी संभालने जा रहे सभी युवाओं को अग्रिम बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
लोकभवन सभागार में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार यानी 19 सितंबर को 818 चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान कर रहें है। इसके लिए कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विभिन्न विभागों के 21 चयनित अभ्यर्थियों को स्वयं नियुक्ति पत्र दिया , जबकि अन्य 797 अभ्यर्थियों को संबंधित विभागों की ओर से नियुक्ति पत्र वितरित किए । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाल ही में अगले छह माह में एक लाख युवाओं को सरकारी नौकरी देने की प्रक्रिया शुरू करने की घोषणा की थी।
अगले छह महीने में राज्य में एक लाख से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी दी जाएगी। मुख्यमंत्री ने यहां उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग और उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा विभिन्न विभागों के पदों पर चयनित 818 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि पूरी पारदर्शिता के साथ साढ़े नौ वर्षों में साढ़े नौ लाख युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए हैं।
मिशन रोजगार अभ्यर्थियों को बधाई
https://twitter.com/myogiadityanath/status/2101228107319665095?s=20
मुख्यमंत्री ने मिशन रोजगार के तहत चयनित अभ्यर्थियों को बधाई देते हुए कहा कि नियुक्ति की पूरी प्रक्रिया समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से पूरी की गई। उन्होंने कहा कि भर्ती बोर्ड और आयोग अब सरकार की राजनीति का शिकार नहीं होते हैं तथा रीक्षाओं की प्रक्रिया पारदर्शी एवं निष्पक्ष तरीके से पूरी होती है, जिसके परिणाम अब दिखाई दे रहे हैं। आयुष राज्य मंत्री दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’, संसदीय कार्य राज्य मंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह और सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम राज्य मंत्री हंसराज विश्वकर्मा ने भी समारोह को संबोधित किया।
https://twitter.com/myogiadityanath/status/2101137922447868255?s=20
सीएम योगी ने एक्स पर लिखा
सीएम योगी ने कहा कि युवाओं को नियुक्तिपत्र प्रदान करना उनके सपनों को नई पहचान देने के साथ प्रदेश की सेवा को नई ऊर्जा प्रदान करने का माध्यम है। मुख्यमंत्री के हाथों नियुक्तिपत्र प्राप्त करने वाले अभ्यर्थी विभिन्न विभागों में अपनी सेवाएं देंगे। इनमें स्वास्थ्य विभाग के अभ्यर्थियों की भी बड़ी संख्या शामिल है।
https://twitter.com/myogiadityanath/status/2101216378762265029?s=20
उन्होंने कहा कि, डबल इंजन सरकार युवाओं को नियुक्ति पत्र देकर उनके सपनों को नई पहचान दे रही है और प्रदेश की सेवा में नई ऊर्जा का संचार कर रही है आज लखनऊ में विभिन्न विभागों से चयनित 818 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किये जायेंगे।
उन्होंने युवाओं बधाई देते हुए कहा कि नई ज़िम्मेदारियाँ संभालने जा रहे सभी युवाओं को अग्रिम बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ।
https://twitter.com/myogiadityanath/status/2101190632777941324?s=20
सीएम योगी की खास बातें
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को लोकभवन में मिशन रोजगार के तहत यूपीपीएससी और यूपीएसएसएससी से चयनित 818 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपे।
https://twitter.com/myogiadityanath/status/2101215447702270364?s=20
इस दौरान उन्होंने कहा कि जो लोग रोजगार नहीं दे पाए वे आज सवाल खड़े कर रहे हैं। वे गिनते जाएं, हम नौकरियां देते जाएंगे। अगले छह महीने में एक लाख से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी देंगे।
पुलिस में 36 हजार, होमगार्ड में 41 से 42 हजार नियुक्तियां
पुलिस में 36 हजार, होमगार्ड में 4142 हजार, यूपीएसएसएससी से 2530 हजार, शिक्षा चयन आयोग से 2025 हजार और यूपीपीसीएस से 1516 हजार भर्तियां अगले महीनों में होंगी।
भाईभतीजों को बैठाकर भर्ती प्रक्रिया को किया बदनाम
पूर्व सरकारों पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि 2017 से पहले आयोगों में भाईभतीजों को बैठाकर भर्ती प्रक्रिया को बदनाम किया गया। एक भी भर्ती ईमानदारी से नहीं होती थी। ऐसी भर्तियां भी हुईं जहां आवेदन न करने वालों को नियुक्ति पत्र मिल गया। वसूली के लिए सिंडिकेट सक्रिय हो जाते थे।
बीमार यूपी नहीं, सरकारों की मानसिकता बीमार
सीएम योगी ने कहा, हमने समूह ग और घ से इंटरव्यू खत्म किया। योगी ने कहा कि बीमार उत्तर प्रदेश नहीं था, सरकारों की मानसिकता बीमार थी। कार्यप्रणाली भ्रष्ट और भेदभावपूर्ण थी। तब युवा को समस्या माना जाता था, हमने उसे प्रदेश की ताकत बनाया। आज यूपी रेवेन्यू सरप्लस स्टेट है, देश की टॉप 3 अर्थव्यवस्था में है। 9 साल में प्रति व्यक्ति आय, अर्थव्यवस्था और बजट तीन गुना हुआ है।
सपा पार्टी पर साधा निशाना
उन्होंने अखिलेश यादव के नेतृत्व वाली पिछली समाजवादी पार्टी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, “2017 से पहले जिन लोगों ने नियुक्ति पत्रों के वितरण में गड़बड़ी की थी, उनसे कहना चाहता हूं कि नोट कर लें, आज से फिर नियुक्ति पत्र वितरित कर रहे हैं और अगले छह महीने के अंदर एक लाख से अधिक युवाओं को उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी देंगे। वे गिनती करें, हम देते जाएंगे।”
https://twitter.com/myogiadityanath/status/2101212676076818433?s=20
मुख्यमंत्री ने 2017 से पहले राज्य की स्थिति का जिक्र करते हुए कहा, “उस समय उत्तर प्रदेश के बारे में लोगों की धारणा क्या थी, हर दूसरे दिन दंगा होता था, महीनोंमहीनों तक कर्फ्यू रहता था और कोई भी व्यक्ति सुरक्षित नहीं था।” उन्होंने आरोप लगाया कि तत्कालीन सरकार ने भर्ती बोर्डों और आयोगों में अपने रिश्तेदारों को बैठाकर पूरी प्रक्रिया को बदनाम कर दिया था। योगी ने कहा, “तब एक भी भर्ती ईमानदारी से नहीं होती थी। युवा पलायन करता था। उसके सामने एक ओर कुआं था और दूसरी ओर खाई, क्योंकि उत्तर प्रदेश में नौकरी नहीं थी और राज्य के बाहर उसके सामने पहचान का संकट था।”
आयुष मंत्रालय देकर नई पहचान
उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने आयुष को अलग मंत्रालय देकर नई पहचान दी। अब आयुष विश्वविद्यालय, नए कॉलेज और भर्तियां हो रही हैं। नवचयनित युवा पूरी ईमानदारी से 25 करोड़ जनता की सेवा करें।



