TrendingUttar Pradesh

​सुलतानपुर पुलिस का नया प्लान : फीडबैक से खुलेगा मनचलों के अड्डों का राज, रेड कार्ड से आखिरी चेतावनी 

​सुलतानपुर पुलिस का नया प्लान : फीडबैक से खुलेगा मनचलों के अड्डों का राज, रेड कार्ड से आखिरी चेतावनी 

सुलतानपुर, अमृत विचार : स्कूलकॉलेजों और सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं व छात्राओं से छींटाकशी करने वालों पर अब पुलिस की नजर और सख्त होगी। मिशन शक्ति 5.0 के दूसरे चरण में सुलतानपुर पुलिस ने फीडबैक से हॉटस्पॉट चिन्हित करने और मनचलों को रेड कार्ड देने की कार्ययोजना शुरू की है।

एंटी रोमियो टीमें स्कूलकॉलेज, पार्क, बाजार और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर पहुंचकर छात्राओं व महिलाओं से सीधे जानकारी लेंगी। जहां बारबार छेड़खानी या मनचलों के जमावड़े की शिकायत मिलेगी, उन स्थानों की थानावार मैपिंग कर निगरानी बढ़ाई जाएगी।

पहले चेतावनी, दोहराया तो कानूनी कार्रवाई

पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने बताया कि चिन्हित हॉटस्पॉट पर एंटी रोमियो टीमों की सक्रियता बढ़ाई जाएगी। छींटाकशी या अपमानजनक टिप्पणी करते पकड़े जाने वालों को ‘रेड कार्ड’ के जरिए अंतिम चेतावनी दी जाएगी। रेड कार्ड पाने वालों का विवरण निर्धारित प्रारूप में दर्ज कर रिकॉर्ड सुरक्षित रखा जाएगा। दोबारा ऐसी गतिविधि में संलिप्त पाए जाने पर उनके खिलाफ नियमानुसार कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

स्कूलों में पहुंचीं टीमें, छात्राओं से पूछा सुरक्षा का हाल

अभियान के तहत चांदा की मिशन शक्ति टीम पटवा आदर्श इंटर कॉलेज रजवाड़े रामपुर पहुंची। टीम ने छात्राओं को हेल्पलाइन और महिला सुरक्षा योजनाओं की जानकारी देने के साथ उनकी समस्याएं भी जानीं। लंभुआ में टीम ने कंपोजिट विद्यालय रामपुर कुर्मियां में महिलाओं व बालिकाओं को सुरक्षा हेल्पलाइन और साइबर ठगी से बचाव के प्रति जागरूक किया।पुलिस ने 1090, 112, 1930, 1076, 181 और 1098 समेत हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देकर जरूरत पड़ने पर तत्काल मदद लेने की अपील की है।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply