: उत्तर प्रदेश में शनिवार को पुलिस विभाग में बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल हुआ। शासन की ओर से 35 IPS अधिकारियों का ट्रांसफर आदेश जारी किया गया। इस सूची में वर्ष 2014 से 2022 बैच तक के अधिकारियों के साथसाथ पदोन्नति के बाद IPS कैडर में आए SPS अधिकारियों को भी नई जिम्मेदारियां दी गई हैं।

लखनऊ में बदली जिम्मेदारी
जारी सूची के मुताबिक जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव को लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट में DCP की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं कपिल देव सिंह को पुलिस अधीक्षक, यातायात मुख्यालय, उत्तर प्रदेश लखनऊ बनाया गया है। इसके अलावा चारू निगम को पुलिस अधीक्षक यूपी112 लखनऊ से 47वीं वाहिनी PAC गाजियाबाद का सेनानायक बनाया गया है।
कई कमिश्नरेट में बदलाव
ट्रांसफर सूची में कानपुर नगर, आगरा, गौतमबुद्धनगर, वाराणसी और प्रयागराज पुलिस कमिश्नरेट भी शामिल हैं। श्रवण कुमार सिंह को कानपुर नगर से गौतमबुद्धनगर में DCP बनाया गया है, जबकि सोनम कुमार को आगरा से प्रयागराज में DCP की जिम्मेदारी दी गई है। इसी तरह कई अन्य अधिकारियों को DCP, अपर DCP और SP स्तर पर नई तैनाती मिली है।
वाराणसी में भी फेरबदल
वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट में भी बदलाव किया गया है। प्रमोद कुमार को DCP वाराणसी से पुलिस अधीक्षक, साइबर मुख्यालय लखनऊ भेजा गया है। श्रुति श्रीवास्तव को अपर DCP वाराणसी से अपर DCP प्रयागराज बनाया गया है। वहीं राजेश गुनावत को अपर DCP वाराणसी और राजेश कुमार पाण्डेय तथा विनीत भटनागर को DCP वाराणसी की जिम्मेदारी दी गई है।
35 अधिकारियों की जारी हुई सूची
शासन की इस सूची में कुल 35 IPS अधिकारियों के नाम शामिल हैं। अधिकारियों को अलगअलग जिलों और पुलिस कमिश्नरेट में नई जिम्मेदारियां दी गई हैं। इनमें DCP, SP, अपर पुलिस अधीक्षक और सेनानायक स्तर के पद शामिल हैं। आदेश के बाद संबंधित अधिकारियों को अपनी नई तैनाती पर कार्यभार ग्रहण करना होगा।



