TrendingUttar Pradesh

​UP भाजपा में बड़ा बदलाव : जिलों के नए प्रभारी घोषित, लखनऊ में त्रयम्बक त्रिपाठी और नोएडा में डीके शर्मा को कमान

​UP भाजपा में बड़ा बदलाव : जिलों के नए प्रभारी घोषित, लखनऊ में त्रयम्बक त्रिपाठी और नोएडा में डीके शर्मा को कमान

लखनऊ, अमृत विचार : उत्तर प्रदेश में आगामी चुनावों के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी  ने शनिवार को एक अहम कदम उठाया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने प्रदेश के  जिलों और महानगरों के लिए नए जिला प्रभारियों की घोषणा कर दी है। जारी की गई नई सूची के मुताबिक राजधानी लखनऊ महानगर की कमान त्रयम्बक त्रिपाठी को सौंपी गई है, जबकि लखनऊ जिला का प्रभारी सौरभ मिश्रा को बनाया गया है। हाईप्रोफाइल सीट रायबरेली की कमान डॉ. नीरज सिंह को सौंपी गई है। इसके अलावा सीतापुर की कमान नीरज सिंह संभालेंगे, लखीमपुर में विजय बहादुर पाठक को जिला प्रभारी की जिम्मेदारी मिली है।

नोएडा महानगर की जिम्मेदारी डीके शर्मा को मिली है, जबकि गौतमबुद्धनगर का जिला प्रभारी कांता कर्दम को बनाया गया है। वहीं बुलंदशहर में पूर्व मंत्री सुरेश राणा को कमान मिली है, मुजफ्फरनगर में  हरिओम शर्मा को यह अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है। 

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply