
लखनऊ, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश में शनिलार को कानूनव्यवस्था को लेकर प्रशासनिक स्तर पर तबादलों का सिलसिला जारी है। IPS अधिकारियों के बड़े फेरबदल के बाद अब प्रांतीय पुलिस सेवा के अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। शासन ने 31 अपर पुलिस अधीक्षक स्तर के अधिकारियों का स्थानांतरण किया है।
जारी सूची के अनुसार अखिलेश सिंह को उन्नाव से हरदोई, सुभाष चन्द्र गंगवार को मुरादाबाद यातायात से पीटीसी मुरादाबाद, मुकेश चन्द्र मिश्रा को बरेली से गोरखपुर और नितेश सिंह को मिर्जापुर से गोंडा भेजा गया है। वहीं राधेश्याम राय अयोध्या, अयोध्या प्रसाद सिंह गोरखपुर , योगेन्द्र सिंहI मिर्जापुर, सुधीर जयसवाल अयोध्या और पवन गौतम कासगंज के अपर पुलिस अधीक्षक बनाए गए हैं।
खबर अपडेट हो रही है



