TrendingUttar Pradesh

​युवाओं के लिए खुशखबरी! UP में 1 लाख सरकारी नौकरियों का अभियान शुरू, पुलिस-होमगार्ड समेत हजारों पदों पर भर्ती की तैयारी

​युवाओं के लिए खुशखबरी! UP में 1 लाख सरकारी नौकरियों का अभियान शुरू, पुलिस-होमगार्ड समेत हजारों पदों पर भर्ती की तैयारी

लखनऊ, अमृत विचार:  त्तर प्रदेश में एक लाख नई सरकारी नौकरियों के अभियान ‘मिशन रोजगार’ की शनिवार को शुरुआत हुई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विभिन्न विभागों में चयनित 818 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए। इनमें चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, आयुष, व्यावसायिक शिक्षाकौशल विकास और उद्योग विभाग के अभ्यर्थी शामिल हैं। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि अगले छह महीने में एक लाख से अधिक युवाओं को सरकारी नियुक्ति देने की प्रक्रिया चलेगी।

लोक भवन में आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि भर्ती प्रक्रिया में विज्ञापन जारी होने से नियुक्ति पत्र वितरण तक समयबद्धता और मेरिट का ध्यान रखा जा रहा है। उनके मुताबिक सरकार ने ग्रुप3 और ग्रुप4 की भर्ती में साक्षात्कार की व्यवस्था समाप्त की है। उन्होंने कहा कि आयोग और बोर्ड राजनीतिक हस्तक्षेप से मुक्त होकर शुचितापूर्ण ढंग से परीक्षाएं कराते हैं तो परिणाम भी बेहतर आते हैं।

पिछली सरकार पर लगाए भर्ती में अनियमितता के आरोप

सीएम योगी ने वर्ष 2017 से पहले की सरकारों पर भर्ती प्रक्रिया में भाईभतीजावाद और भ्रष्टाचार के आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि उस समय आयोगों और बोर्डों में नियुक्तियों की प्रक्रिया को प्रभावित किया गया। मुख्यमंत्री ने यह भी दावा किया कि सपा शासनकाल में ऐसी भर्तियां हुईं, जिनमें आवेदन नहीं करने वालों को भी नियुक्ति पत्र मिल गए। इनके समर्थन में उन्होंने कार्यक्रम में अपने दावे रखे।

‘यूपी की युवा शक्ति को आर्थिक अवसर से जोड़ा’

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सरकार ने प्रदेश की युवा आबादी को आर्थिक अवसरों से जोड़ने पर जोर दिया है। उनके अनुसार वर्ष 2017 से पहले प्रदेश में करीब 120 स्टार्टअप थे, जबकि अब इनकी संख्या 24 हजार से अधिक हो गई है। उन्होंने कहा कि एमएसएमई क्षेत्र में तीन करोड़ से अधिक लोगों को रोजगार मिला है।

पुलिस, होमगार्ड समेत हजारों पदों पर भर्ती की तैयारी

मुख्यमंत्री के मुताबिक रविवार को भी करीब एक हजार युवाओं को नियुक्ति पत्र दिए जाएंगे। पुलिस में करीब 36 हजार और होमगार्ड में 4142 हजार पदों पर भर्ती की प्रक्रिया चल रही है। यूपीएसएसएससी के आगामी परिणामों से अगले छह महीने में 2530 हजार और उत्तर प्रदेश शिक्षा चयन आयोग से 2025 हजार युवाओं को नियुक्ति का अवसर मिलने की बात उन्होंने कही। यूपीपीएससी की परीक्षाओं के बाद भी 1516 हजार युवाओं को विभिन्न विभागों में नियुक्ति मिलने की उम्मीद जताई।

 

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply