
लखनऊ। भारत और वेस्टइंडीज के बीच 6 अक्टूबर को होने वाले पहले टी20 मुकाबले को लेकर राजधानी लखनऊ में क्रिकेट का रोमांच बढ़ने लगा है। भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाने वाले इस मुकाबले की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। शनिवार, 19 सितंबर को मैच के टिकट लांच किए गए। उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से आयोजन से जुड़ी व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
399 से शुरू होंगे मैच के टिकट
टिकट लांचिंग समारोह के दौरान प्रेस वार्ता में यूपीसीए के सचिव प्रेम मनोहर गुप्ता ने बताया कि मैच के सफल आयोजन के लिए सभी जरूरी तैयारियां की जा रही हैं। उन्होंने बताया कि दर्शकों के लिए टिकट की शुरुआती कीमत 399 रुपये रखी गई है।
वहीं, सबसे महंगा टिकट साउथ वीआईपी लाउंज 1 एवं 2 का है, जिसकी कीमत 13,500 रुपये निर्धारित की गई है।
ऑनलाइन कहां से खरीदें टिकट?
यूपीसीए के कोषाध्यक्ष सचिन आनंद शुक्ला ने बताया कि भारतवेस्टइंडीज टी20 मुकाबले के टिकटों की ऑनलाइन बिक्री शुरू हो चुकी है। क्रिकेट प्रशंसक District ऐप के जरिए टिकट खरीद सकते हैं। ऑनलाइन बिक्री शनिवार शाम से शुरू की गई।
यूपीसीए के मुताबिक मैच को लेकर दर्शकों में खासा उत्साह है और बड़ी संख्या में क्रिकेट प्रेमियों के इकाना स्टेडियम पहुंचने की उम्मीद है।
किस स्टैंड का टिकट कितने रुपये का?
| स्टैंड | टिकट कीमत |
|---|---|
| अपर स्टैंड 2, 3, 4, 5, 7, 8, 9, 10 | 399 |
| अपर स्टैंड 1 एवं 11 | 449 |
| लोअर स्टैंड 3, 4, 5, 7, 8, 9 | 699 |
| लोअर स्टैंड 2 एवं 10 | 899 |
| लोअर स्टैंड 1 एवं 11 | 999 |
| नॉर्थ गैलरी | 1,099 |
| साउथ वीआईपी टेरेस | 3,499 |
| नॉर्थ लॉन 1 एवं 2 | 6,400 |
| साउथ लॉन 1 एवं 2 और नॉर्थ वीआईपी लाउंज | 7,400 |
| नॉर्थ कॉर्पोरेट बॉक्स | 8,400 |
| साउथ कॉर्पोरेट बॉक्स | 9,400 |
| साउथ वीआईपी लाउंज 1 एवं 2 | 13,500 |
इकाना स्टेडियम में तैयारियां तेज
यूपीसीए की मीडिया समिति के चेयरमैन मोहम्मद फहीम ने कहा कि एसोसिएशन एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय मुकाबले की सफल मेजबानी के लिए पूरी तरह तैयार है। उन्होंने उम्मीद जताई कि लखनऊ के क्रिकेट प्रशंसकों को मैच के दौरान शानदार अनुभव मिलेगा। उन्होंने यह भी कहा कि भविष्य में इकाना स्टेडियम में अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों का आयोजन जारी रहेगा।
वहीं, इकाना स्पोर्ट्स सिटी के सीएमडी उदय सिन्हा ने बताया कि मैच को लेकर स्टेडियम में तैयारियां तेजी से चल रही हैं। दर्शकों को मैच के दौरान बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
ः


