TrendingUttar Pradesh

​लखनऊ में India vs West Indies T20 का क्रेजः VIP Lounge का टिकट खरीदने में उड़ सकती कई लोगों की मंथली सैलरी, देखें पूरी लिस्ट

​लखनऊ में India vs West Indies T20 का क्रेजः VIP Lounge का टिकट खरीदने में उड़ सकती कई लोगों की मंथली सैलरी, देखें पूरी लिस्ट

लखनऊ। भारत और वेस्टइंडीज के बीच 6 अक्टूबर को होने वाले पहले टी20 मुकाबले को लेकर राजधानी लखनऊ में क्रिकेट का रोमांच बढ़ने लगा है। भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाने वाले इस मुकाबले की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। शनिवार, 19 सितंबर को मैच के टिकट लांच किए गए। उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से आयोजन से जुड़ी व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

399 से शुरू होंगे मैच के टिकट

टिकट लांचिंग समारोह के दौरान प्रेस वार्ता में यूपीसीए के सचिव प्रेम मनोहर गुप्ता ने बताया कि मैच के सफल आयोजन के लिए सभी जरूरी तैयारियां की जा रही हैं। उन्होंने बताया कि दर्शकों के लिए टिकट की शुरुआती कीमत 399 रुपये रखी गई है।

वहीं, सबसे महंगा टिकट साउथ वीआईपी लाउंज 1 एवं 2 का है, जिसकी कीमत 13,500 रुपये निर्धारित की गई है।

ऑनलाइन कहां से खरीदें टिकट?

यूपीसीए के कोषाध्यक्ष सचिन आनंद शुक्ला ने बताया कि भारतवेस्टइंडीज टी20 मुकाबले के टिकटों की ऑनलाइन बिक्री शुरू हो चुकी है। क्रिकेट प्रशंसक District ऐप के जरिए टिकट खरीद सकते हैं। ऑनलाइन बिक्री शनिवार शाम से शुरू की गई।

यूपीसीए के मुताबिक मैच को लेकर दर्शकों में खासा उत्साह है और बड़ी संख्या में क्रिकेट प्रेमियों के इकाना स्टेडियम पहुंचने की उम्मीद है।

किस स्टैंड का टिकट कितने रुपये का?

स्टैंडटिकट कीमत
अपर स्टैंड 2, 3, 4, 5, 7, 8, 9, 10399
अपर स्टैंड 1 एवं 11449
लोअर स्टैंड 3, 4, 5, 7, 8, 9699
लोअर स्टैंड 2 एवं 10899
लोअर स्टैंड 1 एवं 11999
नॉर्थ गैलरी1,099
साउथ वीआईपी टेरेस3,499
नॉर्थ लॉन 1 एवं 26,400
साउथ लॉन 1 एवं 2 और नॉर्थ वीआईपी लाउंज7,400
नॉर्थ कॉर्पोरेट बॉक्स8,400
साउथ कॉर्पोरेट बॉक्स9,400
साउथ वीआईपी लाउंज 1 एवं 213,500
इकाना स्टेडियम में तैयारियां तेज

यूपीसीए की मीडिया समिति के चेयरमैन मोहम्मद फहीम ने कहा कि एसोसिएशन एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय मुकाबले की सफल मेजबानी के लिए पूरी तरह तैयार है। उन्होंने उम्मीद जताई कि लखनऊ के क्रिकेट प्रशंसकों को मैच के दौरान शानदार अनुभव मिलेगा। उन्होंने यह भी कहा कि भविष्य में इकाना स्टेडियम में अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों का आयोजन जारी रहेगा।

वहीं, इकाना स्पोर्ट्स सिटी के सीएमडी उदय सिन्हा ने बताया कि मैच को लेकर स्टेडियम में तैयारियां तेजी से चल रही हैं। दर्शकों को मैच के दौरान बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply