Mayawati Dipika Anand: बीते दिनों बसपा सुप्रीमो मायावती द्वारा अपने भतीजे आकाश आनंद को पीछे करने के बाद अब उन्होंने अपनी भतीजी दीपिका से भी किनारा कर लिया है।

उन्होंने दीपिका को सपा से दूर करने का ऐलान कर दिया है। उन्होंने कहा कि मायावती ने खुद एक्स पर एक पोस्ट में लिखा कि दीपिका आनंद को भी बसपा से दूर रखा जाएगा। उन्होंने आशंका जताई है कि दीपिका का हाल भी शादी के बाद अपने भाई जैसा हो सकता है। इसके साथ ही उन्होंने को आगे बढ़ाने का फिर से ऐलान किया।
यूपी की 4 बार सीएम रहीं मायावती ने ,एक्स पर लिखा अब मैं आनंद कुमार के परिवार में से किसको पार्टी में आगे करूं या ना करूं. यह मेरे लिए पिछले कुछ समय से काफी दुविधा सी बनी हुई है, जिस पर विराम देते हुए अब मैंने हर पहलू पर काफी गंभीरता से सोचविचार करने के बाद यह फैसला लिया है कि इनके परिवार में से ऐसे किसी सदस्य को अब पार्टी में आगे किया जाए, जो आकाश के नक्शेकदम पर बिलकुल भी ना चले.’ इसके आगे वह लिखती हैं, ‘जहां तक आगे चलकर, इनकी बेटी की मदद लेने का सवाल है तो इनकी शादी होने के बाद फिर इनका मामला भी यदि आकाश आनन्द की तरह ही निकल गया तो यह भी पार्टी हित में सही नहीं होगा।’



