India

​देसी में मिलेगा कमाल लुक…गणेश विसर्जन में पहनें GEN-Z एक्ट्रेस जैसे आउटफिट

अवनीत कौर ने पिंक कलर का कश्मीरी स्टाइल सूट कैरी किया है, लेकिन इसके साथ उन्होंने फ्लेयर्ड पैंट्स की जगह स्कर्ट कैरी किया है और साथ में टिश्यू सिल्क का फ्लोई दुपट्टा पेयर किया है. पोल्की झुमके, नेचुरल मेकअप और हाफ नॉट हेयर में उनका लुक काफी प्रिटी लग रहा है.

​देसी में मिलेगा कमाल लुक…गणेश विसर्जन में पहनें GEN-Z एक्ट्रेस जैसे आउटफिट

गणपति विसर्जन के लिए आप राशा थडानी के लुक से भी आइडिया ले, सकती हैं, जिसमें देसी स्टाइल में आपको मॉडर्न फैशन का टच मिलेगा. उन्होंने हैवी बॉटम वाला लहंगा कैरी किया है, जिसके साथ क्रिसक्रॉस डिटेलिंग वाला ऑफ शोल्डर ब्लाउज पेयर किया है. इसी के साथ उन्होंने मैचिंग दुपट्टा लिया है.

आप गणेश विसर्जन और अनंत चतुर्दशी के लिए अनन्या पांडे के इस लुक से आइडिया लें. उन्होंने यलो कलर की बेस कोट एमब्रॉयडर्ड कुर्ती कैरी की है और इसी के साथ वाइट पेट घाघरा कैरी किया है, जिसमें पिंक फैब्रिक से बॉर्डर तैयार किया गया है. इसी के साथ गोल्डन लेस की डिटेलिंग है. एक्ट्रेस का ईयररिंग डिजाइन भी बेहद खूबसूरत है.

सारा अर्जुन का ये लुक भी गणेश विसर्जन पर आपको परफेक्ट फेस्टिव वाइब देगा. उन्होंने ब्रोकेड फैब्रिक का फ्लेयर्ड लहंगा कैरी किया है और साथ में एम्बेलिश्ड ब्लाउज लुक को रिच बना रहा है. आप उनसे दुपट्टे की ड्रेपिंग का आइडिया भी ले सकती हैं.

सारा अर्जुन ने वाइट कलर का एंकल लेंथ फ्रॉक सूट कैरी किया है, जिसके साथ उन्होंने ऑक्सिडाइज जूलरी कैरी की है जो लुक को एंटीक टच दे रही है. विसर्जन में जमकर गुलाल उड़ाया जाता है. ऐसे में आपका सूट और भी बेहतरीन लगेगा.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply