
साप्ताहिक राशिफल। नया सप्ताह कुछ राशियों के लिए सफलता, धन और मानसम्मान लेकर आ रहा है, जबकि कुछ जातकों को करियर, रिश्तों और आर्थिक मामलों में अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत होगी। किसी के अटके काम पूरे होंगे तो किसी को जल्दबाजी में फैसला लेने से बचना होगा। आइए जानते हैं मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा यह सप्ताह।
मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह पिछले सप्ताह की तुलना में अधिक शुभ और बेहतर रहने वाला है। इस दौरान आपको उम्मीद से अधिक धन और मानसम्मान मिल सकता है। लंबे समय से अटके कार्यों में गति आएगी। किसी योजना या व्यक्ति के पास फंसा हुआ धन भी आसानी से वापस मिलने के योग बन रहे हैं।
वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातकों के लिए सप्ताह मिलाजुला रहेगा। आप अपने करियर और कारोबार पर पूरी तरह ध्यान केंद्रित करते नजर आएंगे और काम में सफलता व लाभ हासिल करने का प्रयास करेंगे। हालांकि काम के साथ स्वास्थ्य और रिश्तों को भी समय देना जरूरी होगा।
मिथुन राशि
मिथुन राशि के लिए सप्ताह बेहद शुभ रहने वाला है। आपकी कोई लंबे समय से प्रतीक्षित इच्छा पूरी हो सकती है। अटके हुए काम गति पकड़ेंगे। करियर और कारोबार के लिहाज से भी सप्ताह अनुकूल रहेगा और कार्यक्षेत्र में परिस्थितियां आपके पक्ष में बनी रहेंगी।
कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों के लिए सप्ताह मिलाजुला रह सकता है। किसी अनजाने भय के कारण मन परेशान रहेगा। कामकाज में अचानक आने वाली रुकावट चिंता बढ़ा सकती है। मेहनत के अनुरूप परिणाम न मिलने से निराशा और आत्मविश्वास में कमी महसूस हो सकती है।
सिंह राशि
सिंह राशि के जातक यदि संतुलित तरीके से अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ेंगे तो उन्हें सफलता मिल सकती है। पेशेवर लोगों के लिए सप्ताह विशेष रूप से अनुकूल रहेगा। लंबे समय से भूमि, भवन या वाहन खरीदने की योजना बना रहे हैं तो उसके पूरा होने के संकेत मिल सकते हैं।
कन्या राशि
कन्या राशि वालों को इस सप्ताह जल्दबाजी या भावनाओं में बहकर कोई फैसला लेने से बचना होगा। गलत निर्णय आर्थिक नुकसान का कारण बन सकता है। सप्ताह की शुरुआत भागदौड़ भरी रहेगी और छोटेछोटे काम पूरे करने के लिए भी अपेक्षा से अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है।
तुला राशि
तुला राशि के जातकों के लिए सप्ताह बेहद शुभ और सार्थक रहने वाला है। आपकी मेहनत और प्रयासों का पूरा फल मिलने के योग हैं। विभिन्न कार्यों को लेकर बनाई गई रणनीतियां सफल हो सकती हैं। करियर और कारोबार में सफलता व लाभ मिलने से आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों के लिए सप्ताह सफलता और शुभता लेकर आएगा। स्वजनों और शुभचिंतकों का पूरा सहयोग मिलेगा। सप्ताह की शुरुआत में कोई बहुप्रतीक्षित समाचार मिल सकता है। किसी खास व्यक्ति से मुलाकात के योग हैं। सत्तासरकार से जुड़े अटके काम पूरे हो सकते हैं और कार्यक्षेत्र में अनुकूलता बनी रहेगी।
धनु राशि
धनु राशि के जातकों को इस सप्ताह बेहद सोचसमझकर कदम बढ़ाना होगा। छोटी सी गलती भी बड़े नुकसान का कारण बन सकती है। इसलिए हर काम जिम्मेदारी से पूरा करें। अपने महत्वपूर्ण काम किसी दूसरे के भरोसे छोड़ने से बचें।
मकर राशि
मकर राशि के जातकों के लिए सप्ताह कुछ आपाधापी भरा रह सकता है। सप्ताह की शुरुआत छोटी या लंबी दूरी की यात्रा से हो सकती है। यात्रा थकान भरी रहने के साथ उम्मीद के मुताबिक परिणाम न देने वाली हो सकती है। धन का लेनदेन करते समय विशेष सावधानी बरतें और सोचविचार के बाद ही किसी को पैसा उधार दें, वरना उसे वापस पाने में परेशानी हो सकती है।
कुंभ राशि
कुंभ राशि के लिए यह सप्ताह पिछले सप्ताह की तुलना में बेहतर रहेगा। आपके काम भले ही धीमी गति से आगे बढ़ें, लेकिन प्रगति बनी रहेगी। करियर और कारोबार से जुड़ी यात्राएं सुखद और सफलता देने वाली साबित हो सकती हैं। सप्ताह की शुरुआत में किसी प्रिय व्यक्ति के घर आने से खुशी का माहौल बनेगा।
मीन राशि
मीन राशि के जातकों के लिए सप्ताह मिलाजुला रहने वाला है। किसी भी दिशा में कदम बढ़ाने से पहले अच्छी तरह सोचविचार करना जरूरी होगा। कार्यक्षेत्र में किसी व्यक्ति से विवाद चल रहा है तो उलझने के बजाय अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करें। भावनाओं में बहकर नौकरी या रोजीरोजगार बदलने का फैसला न लें, वरना बाद में पछतावा हो सकता है।
ज्योतिषाचार्य: पं. मनोज कुमार द्विवेदी, कानपुर



