गणेश उत्सव की धूम हर जगह देखने को मिल रही है। अक्सर आपने देखा होगा कि गणेश चतुर्थी या गणेश उत्सव या फिर दीपावली पर घर में बप्पा की स्थापना करते समय पूजा की थाली में सुपारी जरुर देखी होगी। कई घरों में गणेश जी के साथ दो साबुत सुपारी भी रखी जाती हैं और उनकी पूजा की जाती है, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि आखिर सुपारी को ही भगवान गणेश या उनसे जुड़ी शक्तियों का प्रतीक माना जाता है?

वहीं, हिंदू पूजापद्धति में सुपारी को खास माना जाता है। मान्यता के अनुसार, जब किसी देवता की मूर्ति मौजूद न हो या पूजा में किसी देवता की प्रतीक के तौर पर स्थापना करनी हो, तब सुपारी का इस्तेमाल किया जाता है। आइए आपको बताते हैं इस लेख में बप्पा की पूजा में दो सुपारी किस चीज का प्रतीक है?
सुपारी का भगवान गणेश से क्या संबंध है?
पूजापाठ में इस्तेमाल होने वाली सुपारी कोई सामान नहीं है, बल्कि इसे भगवान का प्रतीक मानकर पूजा की जाती है। यदि आपके घर में भगवान की मूर्ति या फोटो न हो, तो परंपरा के अनुसार सुपारी को ही भगवान मानकर पूजा कर लेनी चाहिए। गणेश जी की पूजा में भी सुपारी को बप्पा का प्रतीक मानकर उनकी स्थापना की जाती है और पूजा की जाती है।
गणेश जी के साथ दो सुपारी क्यों रखी जाती हैं?
गणेश जी की स्थापना के समय दो सुपारी रखी जाती है। असल में इसका संबंध बप्पा की पत्नियों यानी रिद्धि और सिद्धि से है। अगर आपके पास गणेश जी के साथ रिद्धिसिद्धि की अलग से मूर्तियां नहीं है, तो नियम के मुताबिक दो साबुत सुपारी रखी जाती है।
पहली सुपारी: इसे रिद्धि का प्रतीक माना जाता है।
दूसरी सुपारी: इसे सिद्धि का प्रतीक माना जाता है।
सुपारी को पूजा में क्यों चढ़ाया जाता है?
सुपारी को पूरी तरह से तैयार होने और मजबूती का प्रतीक माना जाता है। आपने देखा होगा कि सुपारी बहुत ही हार्ड और पूरी होती है, इसलिए इसे ‘पक्के संकल्प’ से जोड़ा जाता है।
कलश स्थापना में भी सुपारी रखी जाती है, जो कि वहां मौजूद देवीशक्ति का प्रतीक मानी जाती है।
अलगअलग पूजाओं में भी सुपारी का इस्तेमाल अलगअलग भावनाओं के साथ इस्तेमाल किया जाता है।
गणेश पूजा में सुपारी कैसे रखें?
सबसे पहले दो एकदम साफ और साबुत सुपारी ही लें।
इन्हें आप साफ पानी या गंगाजल से अच्छे से धोकर पवित्र कर लें।
पूजा वाली चौकी पर एक पान का पत्ता रखें या थोड़े से चावल बिछा दें।
दोनों सुपारी को उस पर अलगअलग रख दें।
सुपारी पर थोड़ी लाल मौली लपेट दें।
इसके बाद उन पर कुमकुम और चावल लगाएं।
सुपारी पर फूल रखें और धूपदीप दिखाकर आरती करें।
इसके बाद भगवान गणेश का ध्यान करते हुए उनके मंत्र का उच्चारण करते हुए। इसके साथ ही रिद्धिसिद्धि का नाम लेकर घर में सुखशांति, तरक्की और हर काम में सफलता के लिए प्रार्थना करें।



