India

​Bijnor Fire Accident: बिजनौर में पटाखा फैक्टरी के वेस्ट में आग, जंगल में घास काटने गए 2 बच्चे झुलसे, हालत गंभीर

Bijnor Fire Accident: बिजनौर के शेरकोट थाना इलाके में पटाखा फैक्टरी के वेस्ट मैटीरियल में आग लगने से 2 बच्चे गंभीर रूप से झुलस गए। हादसा वाजिदपुर इलाके में बंद पड़े भट्टे के पास हुआ।

​Bijnor Fire Accident: बिजनौर में पटाखा फैक्टरी के वेस्ट में आग, जंगल में घास काटने गए 2 बच्चे झुलसे, हालत गंभीर

घास काटने गए थे दोनों बच्चे

रोहित और सागर जंगल में घास काटने गए थे। इसी दौरान आतिशबाजी के कचरे में आग लग गई और दोनों उसकी चपेट में आ गए। आसपास के लोगों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां दोनों का इलाज चल रहा है।

फैक्टरी से 400 मीटर दूर पड़ा था कचरा

जानकारी के मुताबिक आतिशबाजी की फैक्ट्री से करीब 400 मीटर दूर बंद भट्टे के पास वेस्ट मैटीरियल पड़ा था। इसी इलाके में दोनों बच्चे घास काट रहे थे। अचानक आग लगने के बाद वे झुलस गए। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। घायल बच्चों को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

पुलिस ने मौके पर की जांच

हादसे की सूचना पर शेरकोट पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस अब आग लगने की वजह और घटनास्थल पर पटाखा फैक्ट्री का कचरा पहुंचने की स्थिति की जांच कर रही है। अधिकारियों की टीम यह भी पता लगा रही है कि वेस्ट मैटीरियल वहां किसने रखा था।

ये खबर भी पढ़ें: 

खुले में कचरा रखने की भी जांच

हादसे के बाद पुलिस वेस्ट मैटीरियल डिकंपोज करने की प्रोसेस की भी जानकारी जुटा रही है। जांच का एक हिस्सा यह भी है कि आतिशबाजी का कचरा खुली जगह पर क्यों पड़ा था और उससे किसी तरह का खतरा पहले से मौजूद था या नहीं। पुलिस संबंधित लोगों से जानकारी ले रही है।

ये खबर भी पढ़ें: 

दोनों बच्चों का इलाज जारी

अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी, बिजनौर ने बताया कि पटाखा फैक्ट्री के वेस्ट मैटीरियल में आग लगने से 2 लोग झुलसे हैं। मामले की जरूरी जांच की जा रही है। फिलहाल दोनों घायल बच्चों का अस्पताल में इलाज जारी है। पुलिस जांच कर रही है।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply