
मुजफ्फरपुर शहर के हाई प्रोफाइल इलाके में चल रहे मसाज पार्लर पर पुलिस ने शनिवार को छापेमारी कर सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। इसमें व्हाट्सएप से डील कर मसाज पार्लर की आड़ में देह व्यापार चलाया जा रहा था। पुलिस ने 25 से 35 साल की उम्र की 6 महिलााओं को हिरासत में लिया है।
बिहार के मुजफ्फरपुर शहर में मसाज पार्लर की आड़ में चल रहे देह व्यापार के नेटवर्क का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। मामला शहर के हाई प्रोफाइल इलाके कंपनी बाग रोड स्थित बड़ी कर्बला रोड का है। पुलिस की विशेष टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर शनिवार को छापेमारी कर मसाज पार्लर की संचालिका समेत 6 महिलाओं को हिरासत में ले लिया। बताया जा रहा है कि मसाज पार्लर की आड़ में यहां सेक्स रैकेट चलाया जा रहा था। ग्राहकों से व्हाट्सएप पर डील की जा रही थी।
जानकारी के अनुसार, मुजफ्फरपुर के एसएसपी कांतेश कुमार मिश्रा के निर्देश पर इस पूरी कार्रवाई को अंजाम दिया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए डीआईयू, महिला थाना और नगर थाना की पुलिस ने संयुक्त रूप से मसाज पार्लर की घेराबंदी कर छापेमारी की।
छापेमारी से हड़कंप
इस दौरान पुलिस ने मौके से एक महिला संचालक समेत 6 महिलाओं को पकड़ लिया। साथ ही टीम ने 6 मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं। अचानक हुई इस कार्रवाई से आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया।
व्हाट्सएप पर महिलाओं की ग्राहकों से डील
सेक्स रैकेट में शामिल महिलाओं की उम्र
कार्रवाई के दौरान पुलिस की गिरफ्त में आईं महिलाएं मुजफ्फरपुर जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों की रहने वाली हैं। जांच में सामने आया है कि इनमें से अधिकांश महिलाओं की उम्र 25 से 35 साल के बीच है।
मसाज पार्लर सील
पुलिस इन सभी के आपराधिक इतिहास और नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटाने में लगी है। कार्रवाई के तुरंत बाद पुलिस ने संबंधित मसाज पार्लर को पूरी तरह से सील कर दिया है। मौके से वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाने के लिए एफएसएल की टीम को भी बुलाया गया है।
महिलाओं के फोन की छानबानी
पुलिस का कहना है कि जब्त मोबाइल फोन के कॉल डिटेल और व्हाट्सएप चैट को खंगाला जा रहा है, जिससे इस नेटवर्क में शामिल अन्य लोगों और सफेदपोशों के नामों का पर्दाफाश हो सके। फिलहाल पकड़ी गईं सभी महिलाओं को नगर थाने में रख कर पूछताछ की जा रही है।



