TrendingUttar Pradesh

​Barabanki News: बारिश ने छीनी छत! भरभराकर गिरा कच्चा मकान, परिवार के सामने अब रहने और भोजन का संकट

​Barabanki News: बारिश ने छीनी छत! भरभराकर गिरा कच्चा मकान, परिवार के सामने अब रहने और भोजन का संकट

रामसनेहीघाट/बाराबंकी, अमृत विचारः बीते दिनों लगातार हुई बारिश के बीच पुराना जर्जर कच्चा मकान रविवार रात अचानक भरभराकर ढह गया। हादसे में मकान के अंदर रखा राशन, कपड़े, जरूरी कागजात समेत घरेलू सामान मलबे में दबकर खराब हो गया। गनीमत रही कि हादसे के समय परिवार के सदस्य मकान के बाहर थे, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई।

पूरे तुलसी गांव निवासी शिवानी अवस्थी पत्नी अशोक कुमार ने उपजिलाधिकारी को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उनका परिवार आर्थिक रूप से बेहद कमजोर है। रहने के लिए उनके पास मिट्टी का यही एक कच्चा मकान था, जो काफी समय से जर्जर हालत में था। लगातार बारिश के चलते मकान की स्थिति और खराब हो गई और रविवार रात अचानक पूरा मकान ढह गया।

मकान गिरने से परिवार के सामने अब रहने के साथ ही भोजन का भी संकट खड़ा हो गया है। पीड़िता के मुताबिक मलबे में घरेलू सामान और खाद्य सामग्री दबने से काफी नुकसान हुआ है। परिवार के पास फिलहाल सिर छिपाने के लिए भी सुरक्षित स्थान नहीं है।

शिवानी अवस्थी ने बताया कि पात्रता के बावजूद उन्हें अभी तक सरकारी आवास योजना का लाभ नहीं मिल सका है। उन्होंने प्रशासन से मकान गिरने वाले स्थान का निरीक्षण कराकर आर्थिक सहायता और राहत सामग्री उपलब्ध कराने के साथ ही आवास योजना का लाभ दिलाने की मांग की है। नायब तहसीलदार उमेश द्विवेदी ने बताया कि मामले की जांच कराई जाएगी। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply