IndiaUttar Pradesh

​108 सेकंड में बना डाले 500 तरह के रायते… नोएडा की रेखा का लंदन बुक में नाम

Noida News: हम सभी रायता खाने के शौकिन हैं. सभी के घर में रायता बनता भी है, लेकिन क्या जानते हैं कि एक महिला ने दो मिनट से भी कम समय में 500 प्रकार के रायते बनाए हैं. ऐसा करके महिला ने एक अनोखी उपलब्धि हासिल की है. महिला की उपलब्धि को लंदन बुक ऑफ रिकॉर्ड से मान्यता मिली है. दो मिनट से भी कम समय में 500 वैरायटी के रायते बनाने वाली महिला का नाम है रेखा शर्मा.

​108 सेकंड में बना डाले 500 तरह के रायते… नोएडा की रेखा का लंदन बुक में नाम

रेखा उत्तर प्रदेश के नोएडा के सेक्टर34 स्थित अरावली बी1 की निवासी हैं. रेखा शर्मा हाउस वाइफ हैं और खाने की शौकीन हैं. अपने खाने के शौक को हुनर में बदलते हुए उन्होंने ये कारनामा किया है. जानकारी के अनुसार, मुजफ्फरनगर में सोमवार को एक होटल ओमेगा में करीब 100 सेप की टीम के साथ रेखा शर्मा ने सिर्फ 01 मिनट 48 सेंकेड में 500 तरह के रायते बनाकर रिकॉर्ड बना दिया.

नएनए तरह के खाने बनाने का शौक

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, हाउसवाइफ रेखा शर्मा ने बताया कि इस टीम में प्रोपेशनल सेप, गृहणियां और आइएचएम के छात्र शामिल रहे, जोकि देश के अलगअलग शहरों से आए थे. सभी ने मिलकर अलगअलग स्वाद और रैसेपी से तैयार किए 500 प्रकार के रायते तय समय में बनाकर ये उपलब्धि प्राप्त की. उन्होंने बाताया कि उनको शुरू से नएनए तरह के खाने बनाने का शौक रहा है.

अपनी प्रतिभा का किया प्रदर्शन

जानकारी के अनुसार, रेखा शर्मा अपने घर पर तरहतरह के पकवान बनाती रहती हैं. इसके अलावा वो साल 2018 से ऑनलाइन और फेसबुक पर आयोजित होने वाली कुकिंग प्रतियोगिताओं में लगातार भाग लेती रहती हैं. पिछले साल उनको बढ़ते कदम सीजन बेस्ट बेकर ऑफ नोएडा का खिताब भी मिला था. कई प्रतियोगिताओं में प्रतिभागी बनाने के बाद अब रेखा शर्मा ने रायते की 500 वैरायटी तैयार करके अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया है.


contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply