India

​Green Tea in Pregnancy: प्रेगनेंसी में चाय छोड़कर ग्रीन टी शुरू की है? पहले डॉक्टर से जान लें जरूरी बातें

डॉ. मानिनि पटेल कहती हैं कि ग्रीन टी को लेकर यह जानना जरूरी है कि इसे पीना पूरी तरह से मना नहीं है, लेकिन इसकी मात्रा सीमित रखना बेहतर होता है.

​Green Tea in Pregnancy: प्रेगनेंसी में चाय छोड़कर ग्रीन टी शुरू की है? पहले डॉक्टर से जान लें जरूरी बातें

ग्रीन टी कितनी पिएं ग्रीन टी में कैफीन पाया जाता है और प्रेगनेंसी के दौरान दिनभर में कुल कैफीन की मात्रा 200 मिलीग्राम से ज्यादा नहीं होनी चाहिए. एक कप ग्रीन टी में कैफीन की मात्रा सामान्य चाय या कॉफी की तुलना में कम हो सकती है, लेकिन यह ब्रांड और इसे बनाने के तरीके पर निर्भर करती है.

ज्यादा पीने से क्या है नुकसान बहुत ज्यादा ग्रीन टी पीने से बचना चाहिए, क्योंकि ज्यादा कैफीन का सेवन प्रेगनेंसी में सही नहीं माना जाता. इसके अलावा ग्रीन टी में मौजूद कुछ तत्व शरीर में आयरन के अवशोषण को प्रभावित कर सकते हैं, इसलिए इसे खाने के तुरंत बाद या आयरन की दवा के साथ लेने से बचना बेहतर है.

ये महिलाएं ग्रीन न पिएं खासकर जिन महिलाओं में हीमोग्लोबिन कम है या आयरन की कमी है, उन्हें ग्रीन टी पीने के समय का विशेष ध्यान रखना चाहिए. ग्रीन टी को वजन कम करने या किसी खास स्वास्थ्य लाभ के लिए जरूरत से ज्यादा लेने की कोशिश भी नहीं करनी चाहिए.

इन बातों का रखें ध्यान प्रेगनेंसी के दौरान हर महिला की जरूरत अलग होती है, इसलिए अगर पहले से कोई स्वास्थ्य समस्या है, आयरन की कमी है या डॉक्टर ने कैफीन कम करने की सलाह दी है तो ग्रीन टी लेने से पहले अपने गाइनाकोलॉजिस्ट से सलाह लेना सबसे बेहतर है.

कुल मिलाकर प्रेगनेंसी में सीमित मात्रा में ग्रीन टी ली जा सकती है, लेकिन इसे सामान्य पानी या पौष्टिक आहार का विकल्प नहीं मानना चाहिए. इसलिए अगर कोई महिला ग्रीन टी पीती है तो उसे दिनभर में ली जाने वाली दूसरी कैफीन वाली चीजों, जैसे चाय, कॉफी, चॉकलेट और कुछ सॉफ्ट ड्रिंक्स की मात्रा को भी ध्यान में रखना चाहिए.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply