TrendingUttar Pradesh

​बिहार विधान परिषद की 8 सीटों पर द्विवार्षिक चुनाव का ऐलान, 23 अक्टूबर को होगा मतदान; देखें पूरा शेड्यूल

​बिहार विधान परिषद की 8 सीटों पर द्विवार्षिक चुनाव का ऐलान, 23 अक्टूबर को होगा मतदान; देखें पूरा शेड्यूल

बिहार ,अमृत विचार: विधान परिषद की 8 स्नातक और शिक्षक निर्वाचन सीटों पर होने वाले द्विवार्षिक चुनावों की घोषणा कर दी गई है, जिसके तहत आगामी 23 अक्टूबर को इन सभी सीटों पर मतदान कराया जाएगा। निर्वाचन आयोग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, इन सभी आठ सीटों पर वर्तमान में निर्वाचित सदस्यों का कार्यकाल आगामी 16 नवंबर 2026 को पूरा होने जा रहा है, जिस वजह से यह चुनाव कराए जा रहे हैं। जिन प्रमुख निर्वाचन क्षेत्रों में यह चुनाव होने हैं, उनमें पटना स्नातक, दरभंगा स्नातक, तिरहुत स्नातक, कोसी स्नातक, पटना शिक्षक, दरभंगा शिक्षक, तिरहुत शिक्षक और सारण शिक्षक क्षेत्र शामिल हैं। 

कार्यकाल समाप्त 

इस चुनाव प्रक्रिया के तहत पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से नीरज कुमार, दरभंगा स्नातक से सर्वेश कुमार, तिरहुत स्नातक से बंसीधर ब्रजवासी और कोसी स्नातक से एन. के. यादव का कार्यकाल समाप्त हो रहा है। वहीं दूसरी ओर, शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों में पटना शिक्षक से नवल किशोर यादव, दरभंगा शिक्षक से मदन मोहन झा, तिरहुत शिक्षक से संजय कुमार सिंह और सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से अफाक अहमद का कार्यकाल 16 नवंबर को पूरा होगा।

 23 अक्टूबर को होंगे मतदान 

निर्वाचन आयोग ने इस पूरी चुनावी प्रक्रिया का विस्तृत कार्यक्रम भी जारी कर दिया है, जिसके अनुसार चुनाव की आधिकारिक अधिसूचना आगामी 29 सितंबर को जारी की जाएगी।   इस चुनावी कार्यक्रम के तहत उम्मीदवारों द्वारा नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि 6 अक्टूबर निर्धारित की गई है, जबकि अगले दिन यानी 7 अक्टूबर को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। इसके बाद जो उम्मीदवार अपना नाम वापस लेना चाहें, वे 9 अक्टूबर तक अपना नाम वापस ले सकेंगे। सभी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद निर्धारित तिथि यानी 23 अक्टूबर को सुबह 8:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक शांतिपूर्ण तरीके से मतदान संपन्न कराया जाएगा। इसके ठीक कुछ दिनों बाद 27 अक्टूबर को वोटों की गिनती यानी मतगणना होगी और अंत में 31 अक्टूबर तक चुनाव से जुड़ी बाकी सभी प्रक्रियाएं पूरी कर ली जाएंगी।   

रिपोर्ट : अर्पित शुक्ल 

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply