
लखनऊ,अमृत विचार: चौक प्रधान डाकघर जाने वाले लोगों के लिए काम की खबर है। अब आपको आधार कार्ड बनवाने या पार्सल बुक कराने के लिए कामधंधा छोड़कर सुबहसुबह लाइन में नहीं लगना पड़ेगा। डाक विभाग ने जनसुविधा को ध्यान में रखते हुए आधार कार्ड बनाने और पार्सल बुकिंग और स्पीड पोस्ट की सेवा का समय बढ़ाकर रात 8 बजे तक कर दिया है।
भीड़ को नियंत्रित करने और लोगों का समय बचाने के लिए डाकघर में आधार कार्ड का एक और काउंटर बढ़ा दिया गया है। यह नया काउंटर दोपहर 12 बजे से रात 8 बजे तक खास तौर पर काम करेगा। वहीं सुबह आठ बजे मिलने वाले आधार कार्ड के फार्म भी अब आठ बजे से सुबह दस बजे तक मिलेंगे।
सीनियर पोस्टमास्टर मनोज अरोड़ा ने बताया कि सेवा का समय बढ़ने से कामकाजी लोगों और नौकरीपेशा वर्ग को सबसे ज्यादा फायदा होगा। अब लोग शाम को दफ़्तर से छूटने के बाद भी आराम से अपना काम निपटा सकेंगे। इससे डाकघर में लगने वाली बेवजह की भीड़ से भी निजात मिलेगी।
रिपोर्ट : दरख्शां कदीर सिद्दीकी
यह भी पढ़े:



