TrendingUttar Pradesh

​‘रथ तो तेल लेने गया था…’, PDA रथ पर ब्रजेश पाठक का अखिलेश यादव पर तंज, 2027 चुनाव को लेकर कही ये बात

​‘रथ तो तेल लेने गया था…’, PDA रथ पर ब्रजेश पाठक का अखिलेश यादव पर तंज, 2027 चुनाव को लेकर कही ये बात

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने 11वें आयुर्वेद दिवस समारोह के अवसर पर आयोजित बाइक रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान उन्होंने लोगों से दैनिक जीवन में आयुर्वेद को अपनाने की अपील की। वहीं, समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव की ‘PDA रथ यात्रा’ को लेकर भी उन्होंने तंज कसा।

आयुर्वेद को बताया भारत की सदियों पुरानी परंपरा

ब्रजेश पाठक ने आयुर्वेद दिवस के अवसर पर देशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा, “मैं देशवासियों को बहुतबहुत बधाइयां और शुभकामनाएं देता हूं। हमारे दैनिक जीवन में, मानव शरीर में कभीकभी कोई समस्याएं आती हैं तो हमें आयुर्वेद की ओर ही प्राथमिक तौर पर बढ़ना चाहिए।”

उन्होंने आगे कहा कि जैसेजैसे लोग अंग्रेजी दवाओं की ओर बढ़ रहे हैं, वैसेवैसे शरीर में अन्य विकृतियां पैदा हो रही हैं।

उपमुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से आयुर्वेद को अपनाने की अपील करते हुए कहा, “ये हमारी प्राचीन संस्कृति है और भारत की सदियों पुरानी परंपरा है, इसका प्रयोग करें।”

PDA रथ को लेकर अखिलेश यादव पर तंज

आयुर्वेद दिवस समारोह के दौरान ब्रजेश पाठक ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की ‘PDA रथ यात्रा’ को लेकर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने अखिलेश यादव के उस बयान का जिक्र किया, जिसमें सपा अध्यक्ष ने कहा था कि उनका रथ ‘तेल लेने गया है’।

ब्रजेश पाठक ने कहा, “अखिलेश यादव ने तो कल कहा था कि उनका रथ तेल लेने गया है। आप जानते हैं कि इसका मतलब क्या होता है…”

2027 चुनाव पर बोले भाजपा हमेशा तैयार

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने भाजपा की तैयारियों पर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि भाजपा चुनाव के लिए हमेशा तैयार रहती है।

उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत का दावा करते हुए कहा, “भाजपा चुनाव के लिए हमेशा तैयार रहती है और इन चुनावों में भी भाजपा जीतेगी। आप देखेंगे कि नतीजे शत प्रतिशत आएंगे…”

आयुर्वेद दिवस पर बाइक रैली का आयोजन

11वें आयुर्वेद दिवस समारोह के तहत आयोजित बाइक रैली के जरिए आयुर्वेद और पारंपरिक चिकित्सा पद्धति के प्रति लोगों को जागरूक करने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

ः  

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply