TrendingUttar Pradesh

​सीतापुर में गणेश महोत्सव के बीच बड़ा हादसा, धर्मशाला का छज्जा गिरने से महिला की मौत; 5 घायल

​सीतापुर में गणेश महोत्सव के बीच बड़ा हादसा, धर्मशाला का छज्जा गिरने से महिला की मौत; 5 घायल

सीतापुर। सीतापुर शहर के मोहल्ला आर्य नगर स्थित पंजाबी धर्मशाला में तेज बारिश के बीच आकाशीय बिजली गिर गई। आपदा की चपेट में आकर धर्मशाला की छत ढह गई। बताते हैं कि हादसे के समय धर्मशाला के भीतर गणेश महोत्सव का आयोजन चल रहा था। जिसमें इलाके के लोग मौजूद थे। मलबे की चपेट में आकर छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

जिला अस्पताल ले जाने पर उमा कपूर पत्नी सनी कपूर की मौत हो जाने की खबर है लेकिन अधिकारिक पुष्टि नहीं है। अन्य का उपचार शुरू किया जा रहा है। जांच में छज्जा गिरने की बात तो सामने आई है। लेकिन आकाशीय बिजली गिरने की प्रशासनिक पुष्टि नहीं हो सकती है। 

रिपोर्ट जीशान कदीर, सीतापुर

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply