TrendingUttar Pradesh

​Pratapgarh News : मोलनापुर जाने से पहले सपा सांसद हाउस अरेस्ट, पुलिस कस्टडी में मौत पर उठाए सवाल, जानें क्या कहा…

​Pratapgarh News : मोलनापुर जाने से पहले सपा सांसद हाउस अरेस्ट, पुलिस कस्टडी में मौत पर उठाए सवाल, जानें क्या कहा…

प्रतापगढ़, अमृत विचार : प्रतापगढ़ जिले के पट्टी कोतवाली में मोलनापुर निवासी युवक की पुलिस हिरासत में हुई मौत का मामला गरमा गया है। पीड़ित परिवार से मिलने जा रहे जनप्रतिनिधि को पुलिस द्वारा रोके जाने का आरोप लगा है। सपा सांसद डॉ.एसपी सिंह पटेल को पुलिस ने हाउस अरेस्ट कर दिया है। 

चिलबिला स्थिति आवास पर बुधवार को मीडिया से बात करते हुए सपा सांसद डॉ. एसपी सिंह पटेल ने कहा कि जन साधारण एक्सप्रेस जो दानापुर से चलती है, उसका प्रतापगढ़ में ठहराव कराने का प्रयास किया था, जो स्वीकृत हो गया है। साथ ही उन्होंने पट्टी में पुलिस कस्टडी में युवक की हुई मौत पर पुलिस पर सवालिया निशान उठाया। 

पीड़ित परिवार से जरूर मिलूंगा : सपा सांसद

सपा सांसद ने कहा पीड़ित परिवार से मिलकर सांत्वना देने जाना चाहते थे, लेकिन सुबह से ही पुलिस ने उन्हें जाने से रोक दिया। उन्होंने कहा कि जब आगे मौका मिलेगा तो वे जरूर पीड़ित परिवार से मिलने जाएंगे। फिलहाल शासनप्रशासन से मांग है कि पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाए और परिवार की हर संभव मदद की जाए, जिसके लिए उन्होंने डीएम से बात की है।

 

 

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply