CrimeIndiaTrendingUttar Pradesh

CBI जांच से बचने को दोस्त को ट्रेन: से धक्का देकर मार डाला, साइबर ठग का खौफनाक कांड

CBI जांच से बचने को दोस्त को ट्रेन: से धक्का देकर मार डाला, साइबर ठग का खौफनाक कांड

गाजियाबाद में एक खाैफनाक मामला सामने आया है। साइबर ठगी के एक केस में शुरू हुुई सीबीआई जांच से बचने के लिए आरोपी ने अपने दोस्त को चलती ट्रेन से धक्का देकर मार दिया। पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

करोड़ों रुपये की साइबर ठगी की जांच में खुद के फंसने के डर से एक युवक ने अपने दोस्त की ट्रेन से धक्का देकर हत्या कर दी। 16 सितंबर को गाजियाबाद के गोशाला चौकी क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पर शव मिलने के बाद विजयनगर पुलिस ने जांच शुरू की। मृतक के पिता की शिकायत पर पुलिस ने शनिवार को आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। पूछताछ में आरोपी द्वारा अपराध कबूल करने पर पुलिस ने रविवार को उसे गिरफ्तार कर लिया।

पीलीभीत के जहानाबाद क्षेत्र के कल्याणपुर खास गांव निवासी जगदीश कुमार के बेटे भारत के खिलाफ साइबर ठगी से संबंधित जांच चल रही थी। 9 सितंबर की सुबह सीबीआई दिल्ली की टीम उनके घर पहुंची थी। सीबीआई ने भारत से पूछताछ करने के साथ घर की तलाशी ली थी। इसके बाद भारत का लैपटॉप मंगवाकर उसमें मौजूद फोटो, आधार कार्ड और हस्ताक्षर से जुड़े दस्तावेजों के बारे में जानकारी ली गई। पूछताछ में भारत ने बताया कि करीब दो साल पहले उसने गांव के ही देवेश को अपने फोटो और अन्य दस्तावेज दिए थे। देवेश ने कारोबार के लिए उसके नाम से बैंक खाता खुलवाने की बात कही थी। जांच टीम ने देवेश को भी पूछताछ के लिए बुलाया था।

पुलिस के मुताबिक देवेश ने भारत से दस्तावेज लेने की बात स्वीकार की और बताया कि उसने ये कागजात पीलीभीत के गोहनिया निवासी हरिओम को दिए थे। इसके बाद देवेश जांच टीम के संपर्क में नहीं आया और मोबाइल बंद कर लिया।

ठगी की रकम खाते में आने की बात सामने आई

बेटे की मौत के बाद जगदीश ने देवेश पर हत्या का आरोप लगाते हुए विजयनगर थाने में शिकायत दी। उन्होंने आशंका जताई कि साइबर ठगी की जांच में फंसने के डर से देवेश ने भारत को ट्रेन से धक्का दिया। डीसीपी सिटी धवल जायसवाल के मुताबिक, पूछताछ में देवेश ने बताया कि साइबर ठगी की जांच चल रही थी और उसे डर था कि जांच आगे बढ़ने पर उसके और अन्य लोगों के संबंध सामने आ जाएंगे। वर्ष 2024 में साइबर ठगी के करीब एक करोड़ रुपये देवेश द्वारा खुलवाए गए खाते में आने की बात प्रारंभिक जांच में सामने आई है। यह मामला बाद में सीबीआई की जांच में चला गया था।

जांच टीम के साथ हरिओम के घर भी गया था युवक

मृतक के पिता जगदीश के मुताबिक देवेश के गायब होने के बाद उनका बेटा भारत उसकी तलाश करता रहा। वह जांच टीम के साथ हरिओम के घर भी गया, लेकिन वह नहीं मिला। जांच के दौरान भारत और देवेश को नोटिस भी दिए गए थे। घटना से पहले देवेश बाइक से भारत के घर पहुंचा और साथ लेकर दिल्ली के लिए रवाना हुआ था। 16 सितंबर को देवेश ने परिजनों को फोन करके बताया कि भारत गाजियाबाद उतर गया है और टेंपो से घर आएगा। कुछ देर बाद गाजियाबाद पुलिस ने गांव के पूर्व प्रधान के मोबाइल पर भारत के शव की फोटो भेजी। फोटो देखकर परिजनों ने उसकी पहचान की। भारत का शव गोशाला चौकी क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पर मिला था।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply