TrendingUttar Pradesh

​अब इशारों की भाषा समझेगी सुलतानपुर पुलिस! मूक-बधिरों की शिकायत सुनने के लिए जवानों को मिला सांकेतिक भाषा प्रशिक्षण

​अब इशारों की भाषा समझेगी सुलतानपुर पुलिस! मूक-बधिरों की शिकायत सुनने के लिए जवानों को मिला सांकेतिक भाषा प्रशिक्षण

सुलतानपुर, अमृत विचार। मूकबधिर और श्रवण बाधित लोगों की शिकायत अब संवाद की कमी के कारण पुलिस तक पहुंचने में बाधा न बने, इसके लिए पुलिसकर्मियों को सांकेतिक भाषा का प्रशिक्षण दिया गया। अंतरराष्ट्रीय सांकेतिक भाषा दिवस पर बुधवार को रिजर्व पुलिस लाइन सभागार में एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की गई।

पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल के निर्देशन में आयोजित कार्यक्रम में अयोध्या डिवीजन एसोसिएशन ऑफ द डेफ के विशेषज्ञों ने पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को सांकेतिक भाषा का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षण के दौरान पुलिसकर्मियों को श्रवण बाधित एवं मूकबधिर व्यक्तियों से संवाद करने, उनकी समस्याएं समझने और शिकायत दर्ज करने के तरीकों की जानकारी दी गई।

संवाद की बाधा दूर करने पर जोर

कार्यशाला में बताया गया कि पुलिस सेवा लेने के दौरान मूकबधिर व्यक्तियों के सामने सबसे बड़ी चुनौती अपनी बात प्रभावी ढंग से रखने की होती है। सांकेतिक भाषा की जानकारी होने से पुलिसकर्मी ऐसे लोगों की शिकायत और समस्या को बेहतर तरीके से समझ सकेंगे।

इससे पुलिस सेवाओं तक उनकी पहुंच भी आसान होगी। कार्यक्रम में सांकेतिक भाषा के महत्व और पुलिसिंग में इसकी उपयोगिता पर चर्चा हुई। पुलिस विभाग ने सभी वर्गों के नागरिकों को सुलभ, संवेदनशील और प्रभावी पुलिस सेवा उपलब्ध कराने की प्रतिबद्धता दोहराई।

 

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply