TrendingUttar Pradesh

​यूपी विधान परिषद में मो. जासमीर अंसारी होंगे नेता प्रतिपक्ष, अखिलेश यादव ने लगाई नाम पर मुहर

​यूपी विधान परिषद में मो. जासमीर अंसारी होंगे नेता प्रतिपक्ष, अखिलेश यादव ने लगाई नाम पर मुहर

लखनऊ, अमृत विचार : उत्तर प्रदेश की सियासत से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उच्च सदन यानी उत्तर प्रदेश विधान परिषद में मो. जासमीर अंसारी को नया नेता प्रतिपक्ष नियुक्त करने का अहम फैसला लिया है।

बताया जा रहा है कि पार्टी आलाकमान ने काफी मंथन के बाद उनकी वरिष्ठता और सांगठनिक अनुभव को देखते हुए इस महत्वपूर्ण पद के लिए उनके नाम को अपनी स्वीकृति दे दी है।

सीतापुर से लखनऊ तक खुशी की लहर

मो. जासमीर अंसारी नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी संभाल रहे लाल बिहारी यादव की जगह लेंगे। मो. जासमीर मूल रूप से सीतापुर के रहने वाले हैं। सीतापुर जिले की लहरपुर विधानसभा से दो बार विधायक और नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष भी जासमीर अंसारी रह चुके हैं, मौजूदा समय में वह सपा के एमएलसी हैं। उन्हें उच्च सदन की कमान सौंपे जाने की खबर मिलते ही लखनऊ से लेकर सीतापुर तक समाजवादी खेमे में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। कार्यकर्ताओं ने आलाकमान के फैसले का स्वागत किया है और एकदूसरे को मिठाई खिला कर खुशी जाहिर कर रहे हैं।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply