Dr Vikas Rai Bhatnagar: चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के ग्रुप VC के तौर पर डॉ. विकास राय भटनागर के नाम से छापे गए एक इंटरव्यू पर अब आपत्ति जताई गई है। डॉ. विकास राय भटनागर ने पर की गई पोस्ट में साफ किया कि इंटरव्यू बिना उनकी जानकारी और सहमति के प्रकाशित हुआ। उनका कहना है कि न उनसे संपर्क हुआ, न कोई बातचीत और न ही बयान की अनुमति दी गई। डॉ. विकास राय भटनागर ने ग्रुप VC के पद से इस्तीफा दे दिया।

‘मेरी अनुमति के बिना इंटरव्यू पब्लिश’
डॉ. विकास राय भटनागर ने लिंक्डइन पर लिखा कि 9 सितंबर 2026 को चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के ग्रुप वाइस चांसलर के तौर पर मेरा एक इंटरव्यू प्रकाशित किया था। मैं साफ करना चाहता हूं कि इस इंटरव्यू के लिए मुझसे कभी संपर्क नहीं किया गया था।
डॉ. विकास राय भटनागर ने निराशा जताई
डॉ. विकास राय भटनागर ने लिखा कि यह घटना निराश करने वाली है, लेकिन इसने मेरे उस विश्वास को और मजबूत किया है कि किसी संस्थान की पहचान उसकी सच्चाई, अच्छी शिक्षा, बेहतर रिसर्च और छात्रों की सफलता से बनती है, केवल मीडिया में दिखने से नहीं। मिल्टन फ्रीडमैन ने कहा था कि कारोबार तभी सही तरीके से चलता है, जब वह तय नियमों के दायरे में हो। मेरे लिए भी यही बात उच्च शिक्षा पर लागू होती है।
‘छात्रों को अच्छी शिक्षा देना मुख्य उद्देश्य’
डॉ. विकास राय भटनागर ने लिखा कि मेरा मानना है कि उच्च शिक्षा का मुख्य उद्देश्य सिर्फ संस्थान की छवि बनाना नहीं, बल्कि छात्रों को अच्छी शिक्षा देना है। जब विश्वविद्यालय अच्छी पढ़ाई, प्रभावी रिसर्च और समाज से सही जुड़ाव पर ध्यान देते हैं, तो छात्रों की सफलता और संस्थान की प्रतिष्ठा अपने आप मजबूत होती है।
चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी से अलग होने का फैसला
डॉ. विकास राय भटनागर ने आगे लिखा कि मौजूदा घटना और इससे जुड़ा संस्थागत रवैया मेरे मूल्यों और नेतृत्व के सिद्धांतों से मेल नहीं खाता। इसलिए मैंने चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी से औपचारिक रूप से अलग होने का फैसला किया है। अब मैं संस्थान के नेतृत्व की भूमिका से हटकर एक्शनरिसर्च कंसल्टिंग के क्षेत्र में काम करूंगा।
मेरा उद्देश्य पहले जैसा ही रहेगा। मैं विश्वविद्यालयों को बेहतर बनाने और उन्हें वैश्विक स्तर के मानकों तक पहुंचाने में मदद करता रहूंगा, ताकि छात्रों को अपने पूरे करियर में आगे बढ़ने के बेहतर अवसर मिल सकें। HARS के जरिए अब मैं उन चांसलर्स, ट्रस्टी और बोर्ड्स के साथ काम करना चाहता हूं, जो शिक्षा में वास्तविक बदलाव लाने के लिए तैयार हैं।
ये खबर भी पढ़ें:


