TrendingUttar Pradesh

​बाराबंकी : दबंगों ने तोड़ी बाइक, लाठी डंडे से पीट की हवाई फायरिंग

​बाराबंकी :  दबंगों ने तोड़ी बाइक, लाठी डंडे से पीट की हवाई फायरिंग

फतेहपुर, बाराबंकी, अमृत विचार : पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराए जाने के बावजूद दबंगों के हौसले इस कदर बुलंद हुए कि मंगलवार को युवक व उसके चाचा पर जानलेवा हमला कर वाहन तोड़ दिया और असलहे से फायरिंग कर दहशत फैलाई। पीड़ित महिला ने एक बार फिर पुलिस से दबंगों की करतूत की लिखित शिकायत की है। 

कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत कस्बा के मोहल्ला काजीपुर एक में रहने वाले अकील अहमद की पत्नी राबिया बानो ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि ग्राम उजरवारा के रहने वाले रामकुंदन ने चिंटू, शौर्य वर्मा, सूफियान आदि करीब 50 लोगों के साथ घर घेर लिया। इस बीच दवा लेने जा रहे उसके पुत्र सैफ राही को दौड़ाने के साथ ही उसकी बाइक तोड़ दी गई वहीं उधर से गुजर रहे देवर अजीम को लाठी व राड से मारा पीटा।

इनके हौसले इतने बुलंद रहे कि असलहों से हवाई फायरिंग करते हुए घर में घुस गए और धमकी दी कि घर खाली न किया तो पति को जान से मार देंगे। राबिया का कहना है कि इससे पूर्व 21 अगस्त को भी इन लोगों ने उनके परिवार पर हमला किया था, जिसकी एफआईआर भी पुलिस में दर्ज है इसके बावजूद कोई कार्रवाई न होने से दबंग खास मनबढ़ हो गए हैं। पुलिस शिकायत का संज्ञान लेती तो इनकी हमला करने की हिम्मत न पड़ती।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply