India

​Amroha Gangrape Case: उत्तराखंड के नेता के फार्म हाउस में युवती से गैंगरेप, दरोगा-सिपाही समेत 4 गिरफ्तार

Amroha Gangrape Case: के अमरोहा में गैंगरेप का मामला सामने आया है। हसनपुर क्षेत्र में एक फार्म हाउस पर हरियाणा से आई युवती ने चार लोगों पर जबरन शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगाया है। इनमें यूपी पुलिस का एक दरोगा, एक सिपाही और CRPF के दो जवान शामिल हैं। युवती की शिकायत पर पुलिस ने चारों के खिलाफ केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।

​Amroha Gangrape Case: उत्तराखंड के नेता के फार्म हाउस में युवती से गैंगरेप, दरोगा-सिपाही समेत 4 गिरफ्तार

22 सितंबर की घटना

घटना 22 सितंबर की रात की बताई गई है। युवती मोहित और लालाराम के साथ सोनीपत से मेरठ होते हुए हसनपुर पहुंची थी। इसके बाद हसनपुर थाने में तैनात सबइंस्पेक्टर संजय तोमर भी उनके साथ हो गए। सभी लोग हसनपुर क्षेत्र के झुलपुरी के एक फार्म हाउस पहुंचे और वहां दो कमरे लिए। बाद में सिपाही प्रमोद भी वहां पहुंचा। युवती ने आरोप लगाया कि चारों ने उससे जबरदस्ती संबंध बनाए।

चारों आरोपियों के खिलाफ केस

पीड़िता ने घटना के बाद पुलिस से शिकायत की। हसनपुर पुलिस ने उसकी शिकायत के आधार पर चारों आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 70 के तहत केस दर्ज किया गया। पुलिस ने दरोगा संजय तोमर, सिपाही प्रमोद, CRPF इंस्पेक्टर लालाराम और हेड कॉन्स्टेबल मोहित को गिरफ्तार किया। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

उत्तराखंड के विधायक का फार्म हाउस

जिस फार्म हाउस में दुष्कर्म हुआ, वो उत्तराखंड के निर्दलीय विधायक उमेश शर्मा का बताया जा रहा है।

ये खबर भी पढ़ें: 

दरोगा और सिपाही सस्पेंड

गैंगरेप मामले में कार्रवाई के बाद अमरोहा पुलिस विभाग में भी हलचल रही। एसपी लखन सिंह यादव के मुताबिक दरोगा संजय तोमर और सिपाही प्रमोद को सस्पेंड कर दिया गया है। वहीं CRPF से जुड़े दोनों आरोपियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के लिए उनके वरिष्ठ अधिकारियों को पत्र भेजा गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply