TrendingUttar Pradesh

​यमुना एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसाः स्लीपर बस में आग लगने से 9 यात्रियों की जलकर मौत, CM योगी ने लिया घटना का संज्ञान

​यमुना एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसाः  स्लीपर बस में आग लगने से 9 यात्रियों की जलकर मौत, CM योगी ने लिया घटना का संज्ञान

नोएडा। दिल्ली के कश्मीरी गेट से महोबा जा रही एक स्लीपर बस में बुधवार देर रात भीषण आग लगने से एक महिला समेत नौ लोगों की जलकर मौत हो गई, जबकि करीब 26 यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। अपर पुलिस आयुक्त राजीव नारायण मिश्र ने बताया कि बस में करीब 35 यात्री सवार थे। 

महोबा जा रही थी बस 

बस कश्मीरी गेट से उत्तर प्रदेश के महोबा जा रही थी तभी ग्रेटर नोएडा में यमुना एक्सप्रेसवे पर बस में अचानक आग लग गयी। उन्होंने बताया कि आग लगने के बाद बस में धुआं भर गया और कुछ यात्री बेहोश हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत ठीक बताई जा रही है। उन्होंने बताया कि घटना के समय कुछ यात्री सो रहे थे। 

घटना के कारणों की जांच कर रही पुलिस 

दमकल, पुलिस और जिला प्रशासन की टीम ने मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव अभियान चलाया। बस के शीशे तोड़ने के साथ गैस कटर की मदद से उसके हिस्से काटकर फंसे यात्रियों और शवों को बाहर निकाला गया। कुछ मृतकों की पहचान हो गई है, जबकि अन्य की पहचान की जा रही है। पुलिस घटना के कारणों की जांच कर रही है और सभी मृतकों की पहचान कर उनके परिजनों को सूचना देने का प्रयास किया जा रहा है।

सीएम ने लिया घटना का संज्ञान 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना का संज्ञान लेते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की। एक आधिकारिक बयान के अनुसार, मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों को दोदो लाख रुपये तथा घायलों को 5050 हजार रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है।

https://twitter.com/myogiadityanath/status/2102949626806763678?s=20

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि घायलों का समुचित उपचार सुनिश्चित किया जाए और मृतकों के परिजनों से संपर्क कर उन्हें हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जाए। आदित्यनाथ ने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना भी की। 

ये भी पढ़ें : 

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply