TrendingUttar Pradesh

​लखनऊ के 52 पिंक टॉयलेट पर ताला, टोटियां चोरी और टूटी टाइल्स; अब जल्द शुरू होगा संचालन

​लखनऊ के 52 पिंक टॉयलेट पर ताला, टोटियां चोरी और टूटी टाइल्स; अब जल्द शुरू होगा संचालन

लखनऊ, अमृत विचार। महिलाओं की सुरक्षा के लिए सेफ सिटी योजना के तहत लखनऊ में बनाये गए अधिकांश पिंक टॉयलेट बंद पड़े हैं। 52 टॉयलेट पर अभी ताला लटक रहा है। 17 पिंक टॉयलेट ही महिलाएं संचालित कर रही हैं। बंद पड़े पिंक टॉयलेट में से कई जगह टोटियां चोरी हो गयी हैं और वाश बेसिन गंदे पड़े हैं। टाइल्स भी जगहजगह टूट गयी हैं। टॉयलेट की मरम्मत का काम भी शुरू हो गया है।

महापौर सुषमा खर्कवाल की सख्ती के बाद बंद पड़े इन टॉयलेट का संचालन शुरू करने की तैयारी है। पिंक टॉयलेट में बिजली कनेक्शन लगाने का काम चल रहा है। करीब 44 जगह कनेक्शन हो गए हैं और 8 जगह जल्द बिजली कनेक्शन हो जाएंगे। इसके बाद इन्हें संचालन के लिए महिलाओं को दे दिया जाएगा। नगर निगम के पर्यावरण अभियंता संजीव प्रधान का दावा है कि 1015 दिनों में सभी पिंक टॉयलेट का संचालन शुरू कर दिया जाएगा।

एजेंसी एक वर्ष बाद नहीं शुरू कर पायी संचालन

शहर में बंद पड़े सभी पिंक टॉयलेट का संचालन करने के लिए नगर निगम ने दो वर्ष पहले किंग सिक्योरिटी एजेंसी को काम दिया था। इसके बाद भी एजेंसी एक भी टॉयलेट का संचालन शुरू नहीं कर पायी। पिंक टॉयलेट संचालन के लिए कई महिला संगठनों ने महापौर से मुलाकात की थी। महापौर ने उन्हें संचालन का जिम्मा दे दिया है। शेष पिंक टॉयलेट का संचालन ही एजेंसी करेगी।

तीन पिंक टॉयलेट टूट गए

लखनऊ नगर निगम के पर्यावरण अभियंता संजीव प्रधान ने बताया जिम्मेदारों की लापरवाही से 72 पिंक टॉयलेट में से तीन टूट चुके हैं। इनका संचालन शुरू न हो पाने के कारण एक पिंक टॉयलेट फ्लाईओवर और दूसरा सीएम ग्रिड योजना के तहत सड़क निर्माण के कारण तोड़ दिया गया। सड़क चौड़ीकरण के कारण तीसरा पिंक टॉयलेट तोड़ा गया। 8 पिंक टॉयलेट में बिजली कनेक्शन होना बाकी है। टॉयलेट में मरम्मत का काम चल रहा है। महिलाओं को महापौर ने संचालन की जिम्मेदारी दी है। सभी 52 पिंक टॉयलेट का 1015 दिनों में संचालन शुरू कर दिया जाएगा।

ये भी पढ़ें : 

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply