
सीतापुर, अमृत विचार : होमगार्ड भर्ती परीक्षा में दौड़ लगाने वाले अभ्यर्थी योगेंद्र सिंह ऐसा दौड़े कि मौत के मुंह में चले गए। भर्ती परीक्षा में हुई मौत के बाद अभ्यर्थी के परिजनों से सीतापुर आकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मिले और निष्पक्ष जांच किए जाने का ढांढस बंधाया।
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि लखनऊ में हुई होमगार्ड भर्ती में दौड़ के दौरान योगेंद्र सिंह की मौत हादसा नहीं बल्कि हत्या है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गले में 250 एमएल की प्लास्टिक बोतल फंसने और शरीर पर चोट के निशान मिलने की पुष्टि हुई है। इससे साफ है कि उसे मारा गया है। अजय राय ने योगेंद्र के परिवार को 50 लाख रुपये आर्थिक सहायता और एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग की। उन्होंने कहा कि मौत की परिस्थितियों की पूरी जांच की जानी आवश्यक है।
शम्मी कपूर से मिले तो छलके आंसू
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सीतापुर में रेलिंग हादसे में दम तोड़ चुकी उमा कपूर के पति शम्मी कपूर से मिले। इसके बाद मृतक निधि मल्होत्रा के दिलीप मल्होत्रा के परिजनों से मुलाकात की। छलके आंसुओं के बीच प्रदेश अध्यक्ष की ओर से हादसे की परिस्थितियों और जिम्मेदारी तय किए जाने की मांग भी उठाई गई।


