TrendingUttar Pradesh

​Agniveer Recruitment Rally: 5 अक्टूबर से रुड़की में अग्निवीर भर्ती रैली, यूपी-उत्तराखंड के अभ्यर्थियों के लिए शेड्यूल जारी

​Agniveer Recruitment Rally: 5 अक्टूबर से रुड़की में अग्निवीर भर्ती रैली, यूपी-उत्तराखंड के अभ्यर्थियों के लिए शेड्यूल जारी

लखनऊ, अमृत विचार। सेना में अग्निवीर बनने का इंतजार कर रहे यूपी और उत्तराखंड के युवाओं के लिए अहम खबर है। अग्निवीर क्लर्क/एसकेटी भर्ती रैली 5 से 12 अक्टूबर तक रुड़की में आयोजित की जाएगी। सेना ने बुधवार को भर्ती रैली का विस्तृत कार्यक्रम जारी कर दिया है।

इसमें सीसीई2027 में सफल अभ्यर्थी अगले चरण की प्रक्रिया में शामिल होंगे। भर्ती रैली में अभ्यर्थियों को दौड़, फिजिकल टेस्ट और दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया से गुजरना होगा। ऐसे में युवाओं को शारीरिक तैयारी के साथ जरूरी कागजात भी पहले से तैयार रखने होंगे।

इन दस्तावेजों के बिना न पहुंचें

रैली में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड, आधार कार्ड, पैन कार्ड, पुलिस कैरेक्टर सर्टिफिकेट और पासपोर्ट साइज फोटो समेत सभी आवश्यक दस्तावेज साथ लाने होंगे। इसके अलावा आधार से लिंक मोबाइल नंबर भी साथ रखना जरूरी होगा।

किस दिन किस क्षेत्र के अभ्यर्थियों की भर्ती?

सेना के शेड्यूल के मुताबिक 5 अक्टूबर को एआरओ अल्मोड़ा, पिथौरागढ़ और बरेली के अभ्यर्थी रैली में शामिल होंगे। 6 अक्टूबर को अयोध्या और 7 अक्टूबर को मेरठ के अभ्यर्थियों की भर्ती होगी। 8 अक्टूबर को मेरठ और आगरा, जबकि 9 अक्टूबर को आगरा के अभ्यर्थियों के लिए प्रक्रिया होगी। 10 अक्टूबर को आरओ लखनऊ के अंतर्गत आने वाले अभ्यर्थियों की भर्ती होगी। 11 अक्टूबर को आरओ लखनऊ और एआरओ लैंसडाउन के अभ्यर्थी शामिल होंगे। वहीं, एआरओ वाराणसी और लैंसडाउन के अंतर्गत आने वाले जिलों के अभ्यर्थियों की भर्ती 11 और 12 अक्टूबर को होगी।

युवाओं के लिए अगला बड़ा पड़ाव

सीसीई2027 में सफल अभ्यर्थियों के लिए यह भर्ती रैली सेना में अग्निवीर बनने की दिशा में अगला महत्वपूर्ण चरण है। अभ्यर्थियों को सलाह है कि वे अपने एडमिट कार्ड में दिए निर्देशों को ध्यान से पढ़ें और निर्धारित तारीख पर सभी जरूरी दस्तावेजों के साथ रैली स्थल पर पहुंचें।

ये भी पढ़ें :

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply