TrendingUttar Pradesh

​मेरी चिता पर सिगरेट जलाना… बहराइच में सुसाइड नोट लिखकर युवक ने लगाई फांसी, दोस्त पर लगाया धोखा देने का आरोप

​मेरी चिता पर सिगरेट जलाना… बहराइच में सुसाइड नोट लिखकर युवक ने लगाई फांसी, दोस्त पर लगाया धोखा देने का आरोप

बहराइच, अमृत विचार। बहराइच के देहात कोतवाली क्षेत्र के ढपालीपुरवा मोहल्ले में निजी दवा कंपनी में मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव के पद पर कार्यरत 26 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक का शव किराए के कमरे में फंदे से लटकता मिला।

सूचना पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने दरवाजा तोड़कर शव को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस को मौके से एक डायरी में लिखा सुसाइड नोट और मृतक का मोबाइल फोन मिला है। दोनों को कब्जे में लेकर जांच की जा रही है।

मृतक की पहचान थाना फखरपुर क्षेत्र के कुंडासर निवासी सचिन त्रिपाठी पुत्र सूरज प्रकाश त्रिपाठी के रूप में हुई है। सचिन ढपालीपुरवा में जयंत रंजन त्रिपाठी के मकान में किराए पर रहते थे। परिजनों के मुताबिक सचिन की सगाई हो चुकी थी और आगामी फरवरी में उसकी शादी तय थी।

कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो खिड़की से देखा

बुधवार शाम करीब पांच बजे तक सचिन के कमरे का दरवाजा नहीं खुला। इस पर मकान मालिक ने खिड़की से अंदर देखा तो सचिन का शव फंदे से लटकता मिला। उन्होंने तत्काल पुलिस और परिजनों को सूचना दी। जानकारी मिलते ही देहात कोतवाल दद्दन सिंह फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने कमरे की जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

सुसाइड नोट में मांबाप से मांगी माफी

पुलिस को कमरे से एक डायरी मिली, जिसमें सचिन का सुसाइड नोट लिखा था। इसमें उसने मातापिता से माफी मांगते हुए लिखा, “आई एम सॉरी मम्मीपापा, मुझे इस दुनिया से जाने का दुख है, मेरा मोबाइल फोन जरूर देखना।” सुसाइड नोट में एक राजनीतिक/सामाजिक संगठन के कार्यकर्ता पर दोस्ती में धोखा देने और प्रताड़ित करने का आरोप भी लगाया गया है। सुसाइड नोट में सचिन ने अपने एक अन्य दोस्त रमन को संबोधित करते हुए लिखा, “रमन भाई, मेरी चिता पर सिगरेट जलाना।” युवक ने सुसाइड नोट में अपने मातापिता से भी माफी मांगी है।

पिता ने आदर्श शुक्ला पर लगाए गंभीर आरोप

घटना के संबंध में सचिन के पिता सूरज प्रकाश त्रिपाठी ने कोतवाली देहात में लिखित तहरीर दी है। तहरीर के मुताबिक, घटना से दो दिन पहले सचिन ने परिजनों को बताया था कि उसका मित्र और एक संगठन कार्यकर्ता आदर्श शुक्ला उसे किसी बात को लेकर ब्लैकमेल कर रहा था और जान से मारने की धमकी दे रहा था। पिता ने आरोप लगाया कि आदर्श शुक्ला की कथित प्रताड़ना और धमकी से परेशान होकर ही उनके बेटे ने यह कदम उठाया।

सुसाइड नोट और मोबाइल की जांच में जुटी पुलिस

पुलिस ने पिता की तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। सुसाइड नोट, मोबाइल फोन और अन्य साक्ष्यों को जांच में शामिल किया गया है। पुलिस पूरे मामले की वैधानिक जांच कर रही है। आदर्श शुक्ला पर लगाए गए आरोपों की भी जांच की जा रही है।

 

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply