TrendingUttar Pradesh

​वरुण विहार और नैमिष नगर योजना का CM योगी ने किया भूमि पूजन, कहा- लखनऊ में बन रही ब्रह्मोस मिसाइल, दुश्मन थर्राता है

​वरुण विहार और नैमिष नगर योजना का CM योगी ने किया भूमि पूजन, कहा- लखनऊ में बन रही ब्रह्मोस मिसाइल, दुश्मन थर्राता है

लखनऊ, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को लखनऊ विकास प्राधिकरण की वरुण विहार और नैमिष नगर आवासीय योजना का भूमि पूजन किया। करीब 12 हजार करोड़ रुपये की लागत से विकसित होने वाली दोनों योजनाओं का कुल क्षेत्रफल लगभग 10,680 एकड़ है। योजनाओं के शुभारंभ के साथ राजधानी में आवासीय और शहरी विस्तार को नई दिशा मिलने की बात कही गई है।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ की पावन धरती को नमन करते हुए राजधानी में हो रहे विकास कार्यों का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि लखनऊ तेजी से विकास कर रहा है। एयरपोर्ट का विस्तार हो रहा है और उत्तर प्रदेश में कनेक्टिविटी लगातार बेहतर हो रही है। उन्होंने लखनऊ को मैन्यूफैक्चरिंग और हेल्थकेयर के नए हब के तौर पर विकसित होने की बात कही।

हर आय वर्ग को सुविधाओं का लाभ

मुख्यमंत्री ने कहा कि विकास योजनाओं का लाभ हर आय वर्ग के लोगों तक पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि लखनऊ में मेट्रो का काम भी आगे बढ़ रहा है और राजधानी में आधुनिक सुविधाओं का विस्तार हो रहा है। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि एक समय लखनऊ में बिजली, पानी और सड़क जैसी बुनियादी समस्याएं प्रमुख थीं, लेकिन अब तस्वीर बदल रही है। शहर में बुनियादी सुविधाओं और कनेक्टिविटी का विस्तार किया जा रहा है।

लखनऊ में बन रही ब्रह्मोस मिसाइल

मुख्यमंत्री ने लखनऊ में ब्रह्मोस मिसाइल के निर्माण का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि लखनऊ अब रक्षा उत्पादन के क्षेत्र में भी अपनी पहचान बना रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा, “लखनऊ में ब्रह्मोस मिसाइल बन रही है, ब्रह्मोस मिसाइल से दुश्मन थर्राता है।”

10,680 एकड़ में विकसित होंगी दोनों योजनाएं

वरुण विहार और नैमिष नगर योजनाओं को करीब 10,680 एकड़ क्षेत्र में विकसित किया जाना है। दोनों परियोजनाओं पर लगभग 12 हजार करोड़ रुपये खर्च होने की जानकारी दी गई है। वरुण विहार योजना आगरा एक्सप्रेसवे के आसपास विकसित की जा रही है, जबकि नैमिष नगर योजना सीतापुर रोड और आईआईएम रोड क्षेत्र में प्रस्तावित है। एलडीए के अनुसार दोनों योजनाओं में अलगअलग आकार के भूखंड उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इन योजनाओं के साथ पांच बहुमंजिला आवासीय परियोजनाओं का भी शिलान्यास किया गया है। इससे राजधानी में आवासीय विकल्पों के विस्तार के साथ नए क्षेत्रों में बुनियादी ढांचे के विकास को गति मिलने की उम्मीद है।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply