TrendingUttar Pradesh

​यमुना एक्सप्रेसवे बस अग्निकांड : 9 मौतों के बाद खुली बस के दस्तावेजों की पोल, बिहार रजिस्ट्रेशन-राजस्थान फिटनेस, हरियाणा का PUC

​यमुना एक्सप्रेसवे बस अग्निकांड : 9 मौतों के बाद खुली बस के दस्तावेजों की पोल, बिहार रजिस्ट्रेशन-राजस्थान फिटनेस, हरियाणा का PUC

नोएडा। यमुना एक्सप्रेसवे पर स्लीपर बस में आग लगने से नौ यात्रियों की मौत के बाद बस के संचालन और दस्तावेजों को लेकर कई सवाल खड़े हो गए हैं। नोएडा पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दिल्ली के कश्मीरी गेट से महोबा जा रही बस मध्य प्रदेश की राजकल्पना ट्रैवल्स की थी। बस का पंजीकरण बिहार में हुआ था, जबकि उसका फिटनेस प्रमाणपत्र राजस्थान और प्रदूषण प्रमाणपत्र हरियाणा से जारी हुआ था।

पुलिस उपायुक्त रवि शंकर निम के मुताबिक, बस का नोएडा में कोई निर्धारित ठहराव नहीं था। प्रारंभिक जांच में एयर कंडीशनर में चिंगारी निकलने के बाद बस में आग लगने की बात सामने आई है। हालांकि, पुलिस घटना के अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।

मध्य प्रदेश की ट्रैवल्स, बिहार में पंजीकरण

डीसीपी रवि शंकर निम ने बताया कि जांच के दौरान पता चला कि बस मध्य प्रदेश से संचालित होने वाली राजकल्पना ट्रैवल्स की है। यह बस दिल्ली के कश्मीरी गेट से महोबा के लिए रवाना हुई थी। पुलिस के अनुसार, बस का पंजीकरण बिहार में हुआ था। वहीं, फिटनेस प्रमाणपत्र राजस्थान और प्रदूषण प्रमाणपत्र हरियाणा से जारी किया गया था।

पुलिस अब बस के संचालन से जुड़े दस्तावेजों और अन्य पहलुओं की जांच कर रही है। डीसीपी ने बताया कि नोएडा पुलिस दिल्ली पुलिस को पत्र लिखकर यह जानकारी भी मांगेगी कि कश्मीरी गेट से इतनी बड़ी संख्या में बसों का कथित तौर पर अवैध संचालन किस प्रकार हो रहा है।

35 यात्री थे सवार, नौ की मौत

पुलिस के अनुसार, बुधवार देर रात हुए हादसे के समय बस में कुल 35 यात्री सवार थे। इनमें से 26 यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जबकि नौ लोगों की आग में जलने से मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर बस के चालक और परिचालक को हिरासत में लिया है। पुलिस आग लगने के कारणों के साथ ही बस के परमिट, फिटनेस, प्रदूषण प्रमाणपत्र और संचालन से जुड़े अन्य दस्तावेजों की भी जांच कर रही है।

कश्मीरी गेट से चलने वाली बसों पर पहले भी उठे सवाल

इस हादसे के बाद दिल्ली के कश्मीरी गेट से संचालित होने वाली बसों को लेकर पहले सामने आए मामलों की भी चर्चा शुरू हो गई है। पुलिस के मुताबिक, चार अगस्त को कश्मीरी गेट से चलने वाली एक डबल डेकर बस में एक किशोरी के साथ कथित सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया था। इस घटना के बाद नोएडा पुलिस ने बसों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की थी और कई बसों को जब्त किया गया था। अब यमुना एक्सप्रेसवे बस अग्निकांड के बाद बसों के संचालन और दस्तावेजों की जांच का मुद्दा फिर सामने आया है।

 

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply