UP Very Heavy Rain Alert: उत्तर प्रदेश में मौसम विभाग ने अगले दो दिनों के लिए यानी 26 और 27 सितंबर को बहुत भारी से अत्यधिक भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इसी बीच सीएम योगी आदित्य नाथ भी अलर्ट हो गए हैं। एक तरफ उन्होंने आम जनता से अनावश्यक बाहर न निकलने की अपील की है। तो वहीं दूसरी ओर सभी जिला कलेक्टरों को अलर्ट मोड़ पर रहने के निर्देश दिए हैं। आईएमडी ने 8 जिलों में बाढ़ और वेरी हैवी रेन का रेड अलर्ट जारी कर दिया है।

बाढ़ के खतरे के बीच सीएम अलर्ट
उत्तर प्रदेश मौसम विभाग ने 26 और 27 सितंबर को प्रदेश के 8 जिलों में रेड अलर्ट जारी कर दिया है। यानी यहां पर बहुत भारी से अत्यधिक भारी बारिश की चेतावनी है।
इन जिलों में रेड अलर्ट
आपको बता दें मौसम विभाग ने जिन जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है उसमें श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, रामपुर, बरेली, पीलीभीत और शाहजहांपुर शामिल हैं।
यहां बाढ़ का खतरा
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 26 सितंबर को 32 जिलों में फ्लैश फ्लड यानी आकस्मिक बाढ़ की आशंका है। जिसमें आजमगढ़, बलिया, गाजीपुर, मऊ, गोरखपुर, देवरिया, कुशीनगर, महाराजगंज समेत 32 जिलों में फ्लैश फ्लड का अलर्ट जारी कि यागया है इसके अलावा लखनऊ , उन्नाव, रायबरेली, बाराबंकी, अयोध्या , गोंडा, बहराइच और सीतापुर भी फ्लैश फ्लड अलर्ट में शामिल है।
सीएम योगी ने दिए निर्देश
आपको बता दें यूपी में अतिवृष्टि को लेकर सीएम योगी ने निर्देश दिए हैं उन्होंने सभी वरिष्ठ अधिकारियों को फील्ड में उतरकर राहतबचाव कार्य की निगरानी के निर्देश दिए हैं साथ ही प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराने को कहा है। आकाशीय बिजली व अतिवृष्टि के दौरान अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलने की अपील उन्होनें की है।



