CrimeIndiaTrending

गुमला में तालाब से युवक: का शव बरामद, मां ने जताई हत्या की आशंका; पुलिस जांच में जुटी

गुमला में तालाब से युवक: का शव बरामद, मां ने जताई हत्या की आशंका; पुलिस जांच में जुटी

पालकोट थाना क्षेत्र के केम्बा डुमर टोली गांव स्थित एक तालाब से शुक्रवार को एक युवक का शव बरामद होने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों से सूचना मिलने के बाद पालकोट पुलिस मौके पर पहुंची और शव को तालाब से बाहर निकलवाकर कब्जे में लिया।

पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए गुमला सदर अस्पताल भेज दिया। घटना के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

बरामद शव की पहचान नाथपुर गांव निवासी सचिन कांत राम (35) के रूप में हुई है। बताया गया कि सचिन कांत राम नाथपुर पंचायत की वार्ड सदस्य सरिता देवी का पुत्र था। शव मिलने की सूचना जैसे ही परिजनों को मिली, परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की जानकारी मिलने के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए।

मृतक की मां सरिता देवी ने अपने पुत्र की हत्या की आशंका जताई है। उनका कहना है कि उनके पुत्र की हत्या करने के बाद शव को तालाब में फेंका गया होगा। हालांकि, युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका अभी स्पष्ट पता नहीं चल सका है। पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

पुलिस घटनास्थल के आसपास भी जानकारी जुटा रही है और मृतक के परिजनों तथा ग्रामीणों से पूछताछ की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों को लेकर स्थिति और स्पष्ट होने की उम्मीद है।

पालकोट थाना प्रभारी अंकित राज ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर ही युवक की मौत के वास्तविक कारण का पता चल सकेगा।

खबरें और भी

चीन में भारत को जिताया ‘गोल्ड’, पर घर में न नल, न शौचालय! गुमला की बेटी पार्वती तोपनो की आंखों में छलके आंसू

चीन में भारत को जिताया ‘गोल्ड’, पर घर में न नल, न शौचालय! गुमला की बेटी पार्वती तोपनो की आंखों में छलके आंसू

गुमला में फुटबॉल मैच देखकर घर लौट रहा था 13 साल का अलेक्स, दो बाइक की टक्कर में गई जान

गुमला में फुटबॉल मैच देखकर घर लौट रहा था 13 साल का अलेक्स, दो बाइक की टक्कर में गई जान

गुमला में कार और स्कूटी की टक्कर में BSF जवान की मौत, 15 दिन पहले ही छुट्टी पर आए थे घर: पत्नी समेत 4 घायल

गुमला में कार और स्कूटी की टक्कर में BSF जवान की मौत, 15 दिन पहले ही छुट्टी पर आए थे घर: पत्नी समेत 4 घायल

बांस की खेती से गुमला के किसान होंगे मालामाल, कार्बन क्रेडिट और उत्पादों से बढ़ेगी आय

बांस की खेती से गुमला के किसान होंगे मालामाल, कार्बन क्रेडिट और उत्पादों से बढ़ेगी आय

मेहनत के आगे झुका मुश्किलों का पहाड़, गुमला की प्रगति ने UGC NET इंग्लिश परीक्षा पास कर पाया नया मुकाम

मेहनत के आगे झुका मुश्किलों का पहाड़, गुमला की प्रगति ने UGC NET इंग्लिश परीक्षा पास कर पाया नया मुकाम

गुमला में चार दिन से जंगली हाथियों का डेरा, रात होते ही गांव-खेतों में पहुंच रहा झुंड; वन विभाग अलर्ट

गुमला में चार दिन से जंगली हाथियों का डेरा, रात होते ही गांव-खेतों में पहुंच रहा झुंड; वन विभाग अलर्ट

कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की 70 छात्राएं वायरल फीवर की चपेट में, डुमरी CHC में चल रहा इलाज

कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की 70 छात्राएं वायरल फीवर की चपेट में, डुमरी CHC में चल रहा इलाज

गुमला में सीलबंद एलपीजी सिलेंडर में हुआ ब्लास्ट, मिट्टी का घर पूरी तरह क्षतिग्रस्त

गुमला में सीलबंद एलपीजी सिलेंडर में हुआ ब्लास्ट, मिट्टी का घर पूरी तरह क्षतिग्रस्त

गुमला में आवारा कुत्तों के आतंक से मिलेगी राहत! 1 एकड़ जमीन पर बनेगा डॉग शेल्टर और बर्थ कंट्रोल सेंटर

गुमला में आवारा कुत्तों के आतंक से मिलेगी राहत! 1 एकड़ जमीन पर बनेगा डॉग शेल्टर और बर्थ कंट्रोल सेंटर

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply