भारतीय बाजार में हुंडई अपनी नई एसयूवी Bayon को पेश करने की तैयारी कर रही है. कंपनी पिछले कुछ दिनों से लगातार इस अपकमिंग एसयूवी की तस्वीरें और टीजर सोशल मीडिया पर शेयर कर रही है. वहीं, देशभर की Hyundai डीलरशिप्स पर इसकी आधिकारिक बुकिंग भी शुरू हो चुकी है. अब तक कंपनी ने कार की पूरी जानकारी सामने नहीं रखी है, लेकिन नए टीजर के जरिए इसके डिजाइन और कुछ खास फीचर्स की झलक जरूर मिल गई है. Bayon को अक्टूबर 2026 में लॉन्च किए जाने की उम्मीद है. आइए जानते हैं इस नई SUV में क्या खास देखने को मिल सकता है.

मस्कुलर और मॉडर्न होगा डिजाइन
नई को पुराने मॉडल के मुकाबले काफी ज्यादा मॉडर्न और दमदार अंदाज दिया गया है.इसका डिजाइन ऐसा है जो सड़क पर SUV को एक अलग पहचान देने की कोशिश करता है. फ्रंट में मस्कुलर बोनट के साथ Hyundai की सिग्नेचर Hशेप LED DRLs देखने को मिलती हैं.
दिलचस्प बात यह है कि कंपनी ने इसमें सामने की तरफ कनेक्टेड LED लाइट बार नहीं दी है. यानी मौजूदा ट्रेंड से थोड़ा अलग डिजाइन देखने को मिलेगा. साइड प्रोफाइल की बात करें तो SUV में 16इंच के डुअलटोन अलॉय व्हील्स दिए जाएंगे. इसके अलावा मोटी बॉडी क्लैडिंग और रूफ रेल्स इसके SUV वाले लुक को और मजबूत बनाते हैं.
फीचर्स में भी मिलेगी खूब सारी टेक्नोलॉजी
Hyundai Bayon का केबिन भी फीचर्स के मामले में काफी हाईटेक हो सकता है. यात्रियों के आराम को ध्यान में रखते हुए इसमें ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, पैनोरमिक सनरूफ, वेंटिलेटेड सीट्स और इलेक्ट्रिक एडजस्टमेंट वाली फ्रंट सीटें मिलने की उम्मीद है. पार्किंग और तंग जगहों पर कार को संभालने के लिए 360डिग्री कैमरा भी दिया जा सकता है.
इस की सबसे खास चीजों में से एक इसका इनबिल्ट जनरेटिव AI वॉयस असिस्टेंट होगा. Hyundai इसे ‘इंटेलिजेंट यूटिलिटी व्हीकल’ के तौर पर पेश कर रही है. यानी कार में वॉयस कमांड के जरिए कई काम करने की सुविधा मिल सकती है.
सेफ्टी में मिलेंगे एडवांस फीचर्स
Hyundai ने Bayon में सेफ्टी को भी काफी अहमियत दी है. SUV में स्टैंडर्ड तौर पर 6 एयरबैग दिए जाने की उम्मीद है. इसके अलावा लेवल2 ADAS जैसे एडवांस ड्राइविंग असिस्ट फीचर्स भी मिल सकते हैं. ये सिस्टम ड्राइविंग के दौरान कई तरह की चेतावनियां और असिस्टेंस देकर ड्राइवर की मदद करते हैं.
Bayon को Hyundai के ग्लोबल K Enhanced Platform पर तैयार किया जा रहा है. इसकी सेफ्टी को लेकर भी काफी उम्मीदें हैं और माना जा रहा है कि भारत में क्रैश टेस्ट के दौरान यह अच्छा प्रदर्शन कर सकती है. हालांकि, भारत NCAP की रेटिंग अभी आधिकारिक तौर पर सामने नहीं आई है, इसलिए 5स्टार रेटिंग को फिलहाल उम्मीद के तौर पर ही देखना चाहिए.
1.5 लीटर पेट्रोल इंजन का मिलेगा ऑप्शन
पावरट्रेन की बात करें तो Hyundai Bayon में 1.5लीटर नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन मिलने की उम्मीद है. इसे मैनुअल और IVT गियरबॉक्स के साथ पेश किया जा सकता है. यानी ग्राहक अपनी जरूरत के हिसाब से मैनुअल या ऑटोमैटिक जैसे अनुभव वाला विकल्प चुन सकेंगे.
Bayon की एक और खास बात इसका CNG वर्जन हो सकता है. 4 मीटर से बड़े सेगमेंट में यह Hyundai की पहली SUV हो सकती है, जिसमें कंपनी की तरफ से फिट किया गया CNG किट मिलने की उम्मीद है. खास बात यह है कि CNG टैंक को कार के अंदर बूट स्पेस में जगह देने के बजाय बॉडी के नीचे फिट किए जाने की बात सामने आई है. इससे सामान रखने के लिए बूट में ज्यादा जगह बच सकती है. Hyundai Bayon की बुकिंग फिलहाल शुरू हो चुकी है और SUV को अक्टूबर 2026 में भारतीय बाजार में लॉन्च किए जाने की उम्मीद है. लॉन्च के बाद इसकी कीमत और सभी फीचर्स की आधिकारिक जानकारी भी सामने आ जाएगी.



