
अमृत विचार : बरेली में शुक्रवार को मौसम ने एक बार फिर करवट बदली है। दोपहर से रिमझिम बारिश जारी है। इस बीच मौसम विभाग ने 27 सितंबर तक भारी वर्षा का अलर्ट जारी किया है। बारिश को देखते हुए पीलीभीत, लखीपुर खीरी, सीतापुर और बहराइच जनपद में 26 सितंबर का स्कूलों में अवकाश घोषित किया है। डीएम के निर्देश जारी पत्र में बीएसए ने सभी बोर्ड के स्कूलों में कक्षा एक से लेकर आठ तक के विद्यार्थियों का अवकाश घोषित कर दिया है।
मौसम बिगड़ चुका है। मौसम विभाग के मुताबिक 27 सितंबर तक तेज हवाओं के साथ भारी बारिश की संभावना बनी है। आकाशीय बिजली भी चमक सकती है। इस बीच करीब 60 से 80 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार के साथ हवाएं चलेंगी।
धान पर संकट
धान की तैयार फसल के बीच मौसम के इस रुख ने किसानों को बेचैन कर दिया है। अधिकांश खेतों में धान की फसल लगभग तैयार होने के करीब है। कुछ जगहों पर जरूर कटाई शुरू होने वाली है। ऐसे में किसान इस बरसात से परेशान हो गए हैं।
उन्हें तेज हवाओं के साथ बारिश के दौरान फसल गिरने का डर है। बहरहाल, जिला प्रशासन ने मौसम के बदले रुख और मौसम विभाग की चेतावनी के मद्देनजर अधिकारियों को चौकन्ना रहने के निर्देश दिए हैं।
प्रशासन अलर्ट
एडीएम के मुताबिक आपातकालीन सेवाओं को लेकर सभी अधिकारी अलर्ट रहेंगे। जनधन किसी भी नुकसान के संबंध में रिपोर्ट करेंगे। वहीं, प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि बारिश के दौरान खुले मैदान, पेड़ और अस्थायी निर्माण ढांचों से दूर रहे। आकाशीय बिजली से बचाव जरूरी है। इसलिए खुले में न निकलें। ये भी ख्याल रखें कि किसी भी तरह की अफवाह भी न फैलाई जाए।



-1790188192769_v-1790234253624_v.webp)