TrendingUttar Pradesh

​Traffic Diversion: चारबाग में VIP कार्यक्रम,​​​​​​ आज इन रास्तों पर लग जाएगा ब्रेक; देखें पूरा डायवर्जन रूट

​Traffic Diversion: चारबाग में VIP कार्यक्रम,​​​​​​ आज इन रास्तों पर लग जाएगा ब्रेक; देखें पूरा डायवर्जन रूट

लखनऊ: चारबाग और आसपास के इलाकों में शुक्रवार को VIP कार्यक्रम के चलते ट्रैफिक डायवर्जन लागू रहेगा। कार्यक्रम के दौरान कई प्रमुख चौराहों और रास्तों से वाहनों की आवाजाही बदली रहेगी। डीसीपी ट्रैफिक रवीना त्यागी ने वाहन चालकों से डायवर्जन व्यवस्था का पालन करने की अपील की है। ट्रैफिक से जुड़ी किसी भी समस्या के लिए टोल फ्री नंबर 9454405155 पर संपर्क किया जा सकता है।

इन रास्तों पर रहेगा डायवर्जन
  • कुंवर जगदीश चौराहा: यहां से लोको चौराहा/केकेसी तिराहा की तरफ वाहन नहीं जा सकेंगे। वाहन जेल हाउस चौराहा और फतेह अली तालाब होते हुए जा सकेंगे।
  • लोको चौराहा: यहां से केकेसी तिराहा/रविंद्रालय की तरफ जाने की अनुमति नहीं होगी। वाहन कुंवर जगदीश चौराहा होते हुए जा सकेंगे।
  • गुप्ता तिराहा: यहां से रविंद्रालय/केकेसी की तरफ वाहन नहीं जा सकेंगे। वाहन बांसमंडी चौराहा होते हुए जाएंगे।
  • मोहन होटल चौराहा: यहां से केकेसी ठाकुर ट्रांसपोर्ट तिराहा की तरफ जाने वाले वाहनों को बांसमंडी चौराहा होकर जाना होगा।
  • रविंद्रालय तिराहा/एपी सेन रोड तिराहा: यहां से कार्यक्रम स्थल की तरफ वाहन नहीं जा सकेंगे। वैकल्पिक मार्ग के तौर पर बांसमंडी चौराहा से जाना होगा।
  • राणा प्रताप चौराहा: कार्यक्रम स्थल की तरफ जाने वाले वाहनों को रोककर बांसमंडी/हीवेट रोड की तरफ डायवर्ट किया जाएगा।
  • नत्था तिराहा: यहां से रविंद्रालय तिराहा/केकेसी तिराहा की तरफ वाहन नहीं जा सकेंगे। वाहन नाका चौराहा और बांसमंडी चौराहा होते हुए जा सकेंगे।
  • आलमबाग बस अड्डा: यहां से बसें मवैया तिराहा होते हुए केकेसी तिराहा की तरफ नहीं जा सकेंगी। बसों को टेढ़ीपुलिया, फतेह अली तालाब और कुंवर जगदीश चौराहा होते हुए भेजा जाएगा।
घर से निकलने से पहले देख लें रूट

चारबाग और आसपास के इलाकों में जाने वाले वाहन चालकों को शुक्रवार को निकलने से पहले अपने रूट की जानकारी कर लेने की सलाह दी गई है। डायवर्जन के चलते सामान्य मार्गों पर बदलाव रहेगा, इसलिए वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करना होगा।

ः

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply