India

​YouTuber Madhumita Theft: सोशल मीडिया पर दिखाती थीं दौलत, यूट्यूबर मधुमिता के घर से 1 करोड़ का सोना चोरी

YouTuber Madhumita House Theft: तमिलनाडु के कन्याकुमारी जिले में फेमस यूट्यूबर मधुमिता के घर चोरी का मामला सामने आया है। 

​YouTuber Madhumita Theft: सोशल मीडिया पर दिखाती थीं दौलत, यूट्यूबर मधुमिता के घर से 1 करोड़ का सोना चोरी

पुलिस के मुताबिक, चोरों ने उनके घर से करीब 900 ग्राम सोने के गहने चोरी कर लिए, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 1 करोड़ रुपये बताई जा रही है।

मधुमिता सोशल मीडिया पर अपने लाइफस्टाइल , सोने की खरीदारी और संपत्ति से जुड़े वीडियो शेयर करती थीं। हाल ही में उन्होंने अपने घर के पूजा कक्ष में रखे सोने के गहनों और नकदी से जुड़े वीडियो भी पोस्ट किए थे। 

इसके कुछ समय बाद ही उनके घर चोरी की घटना सामने आई।

शॉपिंग से लौटने पर मिली चोरी की जानकारी

मधुमिता अपने पति विनोदकुमार और बच्चे के साथ नागरकोइल के पास थम्माथु कोनम इलाके में रहती हैं। घटना के दिन वह घर से बाहर गई हुई थीं। देर रात वापस लौटने पर उन्हें घर का पिछला दरवाजा टूटा हुआ मिला।

घर में बने सीक्रेट लॉकर की जांच करने पर पता चला कि उसमें रखे सोने के गहने और नकदी गायब थे। इसके बाद उन्होंने राजक्कमंगलम पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई।

CCTV फुटेज और मोबाइल से आरोपियों की तलाश

मामले की जांच के लिए पुलिस ने विशेष टीम गठित की है। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। इसके अलावा आसपास के CCTV फुटेज और मोबाइल टावर डेटा की मदद से आरोपियों तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है।

पुलिस चोरी हुए गहनों और नकदी की बरामदगी के लिए जांच कर रही है।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply