
लखनऊ, उत्तर प्रदेश : उत्तर प्रदेश में भारी बारिश और मौसम विभाग की चेतावनी के बीच स्कूलों को बंद रखने का सिलसिला शुरू हो गया है। छात्रों की सुरक्षा को देखते हुए शनिवार, 26 सितंबर को नर्सरी से कक्षा 12 तक सभी विद्यालय बंद रखने का आदेश जारी होने का सिलसिला शुरू हो गया। शुक्रवार को डीएम द्वारा जारी आदेश में सभी बोर्डों के स्कूलों को शामिल किया है।
मौसम विभाग की एडवाइजरी के बाद जारी हुए आदेश
बलरामपुर के जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी एवं जिला परियोजना कार्यालय की ओर से 25 सितंबर को जारी कार्यालय आदेश के मुताबिक मौसम विभाग की एडवाइजरी और भारी वर्षा को देखते हुए जिलाधिकारी के निर्देश पर यह निर्णय लिया गया है। आदेश में कहा गया है कि जिले में बेसिक शिक्षा परिषद, माध्यमिक शिक्षा परिषद के साथ सीबीएसई, आईसीएसई और अन्य सभी बोर्डों के नियंत्रणाधीन विद्यालयों में 26 सितंबर को अवकाश रहेगा। इसमें नर्सरी से लेकर कक्षा 12 तक के विद्यालय शामिल हैं। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी विकास चंद्र श्रीवास्तव ने संबंधित अधिकारियों को आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं।
कई जिलों में जारी हो रहे स्कूल बंदी के आदेश
भारी बारिश का असर प्रदेश के कई हिस्सों में देखने को मिल रहा है। मौसम की स्थिति और स्थानीय परिस्थितियों को देखते हुए अलगअलग जिलों में प्रशासन की ओर से स्कूल बंद रखने के आदेश जारी किए जा रहे हैं। अयोध्या में भी नर्सरी से इंटरमीडिएट तक के सभी बोर्डों के विद्यालयों में अवकाश घोषित किया गया है। लगातार बारिश और प्रतिकूल मौसम के चलते 25 सितंबर को भी कई जिलों में कक्षा 1 से 12 तक के सभी प्रकार के विद्यालय बंद रखने का आदेश दिया गया था।
प्रतापगढ़ में अत्यधिक वर्षा, जलभराव एवं मौसम विभाग द्वारा जारी चक्रवात की चेतावनी को देखते हुए जिलाधिकारी के निर्देशानुसार शनिवार, 26 सितंबर 2026 को कक्षा 1 से 12 तक के सभी विद्यालयों में पठनपाठन स्थगित कर दिया गया है। इस संबंध में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी और जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा पृथकपृथक आदेश जारी कर दिए गए हैं।
मौसम विभाग की चेतावनी के बाद लिया फैसला
बारिश और खराब मौसम के दौरान बच्चों को स्कूल आनेजाने में होने वाली संभावित परेशानी और सुरक्षा को देखते हुए प्रशासन स्तर पर यह निर्णय लिए जा रहे हैं। राज्य में 25 से 27 सितंबर के बीच भारी बारिश, तेज हवाओं और गरजचमक को लेकर मौसम संबंधी चेतावनियां भी जारी हैं। फिलहाल बलरामपुर में छुट्टी का आदेश केवल 26 सितंबर के लिए जारी किया गया है। आगे मौसम की स्थिति के आधार पर प्रशासन की ओर से कोई नया आदेश जारी होता है तो उसके अनुसार विद्यालयों के संचालन का निर्णय लिया जाएगा।
यह भी पढे:



