
भाद्रपद पूर्णिमा के दौरान शाम में दीया जलाना शुभ मानते हैं। जानें आज घर के मुख्य द्वार के अलावा कहां-कहां दीया जलाना शुभ माना जाता है? जानें सही नियम और तरीका।
हिंदू धर्म में आज के दिन यानी भाद्रपद महीने की पूर्णिमा तिथि को बहुत ही खास और महत्वपूर्ण माना जाता है। माना जाता है कि इसी समय से पितृपक्ष की शुरुआत भी हो जाती है। इस दिन लोग भगवान विष्णु की पूजा अर्चना करते हैं। इसके अलावा पूर्णिमा के दिन भगवान सत्य नारायण का पाठ करना भी शुभ माना जाता है। इस दिन भगवान विष्णु और सत्यनारायण भगवान की पूजा के साथ-साथ पूर्वजों को भी याद किया जाता है। इस दिन शाम के समय घर में आसपास दीया जलाने की परंपरा है। माना जाता है कि आज के दिन श्रद्धा से किया गया दीपदान घर में पॉजिटिविटी लेकर आता है और इससे हमें हमारे पितरों का भी आशीर्वाद मिलता है। तो चलिए जातने हैं कि आज कहां-कहां दीया जरूर जलाना चाहिए?
आज शाम इन जगहों पर जरूर जलाएं दीया-
1. घर के मुख्यद्वार पर जलाएं दीया
आज भाद्रपद पूर्णिमा पर अपने घर घर के मुख्य दरवाजे पर दीया जरूर जलाएं। माना जाता है कि इससे घर में पॉजिटिविटी आती है। मुख्यद्वार के दरवाजे के दाईं ओर दीया जलाएं। इस दौरान अपने घर की खुशहाली और सुख-शांति के लिए कामना जरूर करें।
2. इस दिशा में जलाएं दीया
नियम के हिसाब भाद्रपद पूर्णिमा में दक्षिण दिशा की ओ भी दीया जलाना जलाना चाहिए। दरअसल इस दिशा को पितरों से जुड़ा हुआ मानते हैं। माना जाता है कि इस दिशा में दीया जलाते हुए अपने पूर्वजों को याद करना चाहिए। इसी के साथ इस दौरान अपनी और अपने घरवालों की खुशहाली के लिए प्रार्थना करें। इसी के साथ अपने पितरों से भूल-चुक के लिए माफी भी मांग लें।
3. तुलसी के पास आज जलाएं दीया
नियम के अनुसार वैसे तो हर शाम तुलसी के पास दीया जलाना चाहिए। आज भाद्रपद पूर्णिमा पर तो ये काम जरूर करें। तुलसी के पास घी का दीया जलाना शुभ माना जाता है। माना जाता है कि ऐसा करने से भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी का आशीर्वाद मिलता है। शाम के वक्त यहां पर दीया जलाने के बाद तुलसी के पौधे की परिक्रमा भी करें।
4. पानी वाली जगह पर जलाएं दीया
आपके घर में जहां भी पानी जैसे मटका या फिर वाटर फिल्टर वगैरह रखा जाता है तो शाम के वक्त वहां पर दीया जरूर जलाएं। धार्मिक मान्यता के अनुसार भाद्रपद पूर्णिमा में इस जगह पर दीए को जलाने से घर में खुशहाली और सुख-शांति बनी रहती है। साथ ही इससे घर की नेगेटिविटी दूर होती है क्योंकि पॉजिटिविटी को अट्रैक्ट करता है।
5. पीपल के पेड़े के नीचे दीपदान
अगर आपके घर के आसपास कोई पीपल का पेड़ है तो आज शाम वहां दीया जरूर जलाएं। पीपल के अलावा बरगद के पेड़ के नीचे भी दीया जला सकते हैं। मान्यता के अनुसार दोनों पौधों को देवी-देवताओं और पितरों से जोड़कर देखा जाता है। बस इस बात का ध्यान रखें कि दीए को जलाते वक्त मन में श्रद्धा भाव ही हो। वहीं पारिवारिक परंपरा के हिसाब से आज के दिन ही पितरों के नाम से दान और तर्पण भी किया जाता है।
डिस्क्लेमर- इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।



