BollywoodIndia

​आलिया के लुक पर जीनत अमान हुईं फिदा

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘लव एंड वॉर’ को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म से जुड़े उनके लुक ने फैंस के साथसाथ दिग्गज अभिनेत्री जीनत अमान का भी ध्यान खींचा है। 70 के दशक की मशहूर अभिनेत्री जीनत अमान ने आलिया के अंदाज की तारीफ करते हुए अपनी पसंद जाहिर की।

​आलिया के लुक पर जीनत अमान हुईं फिदा

आलिया भट्ट के इस लुक में उनका स्टाइल और स्क्रीन प्रेजेंस लोगों को खासा पसंद आ रहा है। जीनत अमान की तारीफ के बाद यह चर्चा और बढ़ गई है कि आलिया का यह नया अंदाज फिल्म में किस तरह नजर आएगा।

‘लव एंड वॉर’ को लेकर दर्शकों के बीच पहले से ही उत्सुकता बनी हुई है। फिल्म में आलिया भट्ट के साथ रणबीर कपूर और विक्की कौशल भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म के कलाकारों और इसकी कहानी को लेकर लगातार चर्चाएं हो रही हैं।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply