भारत में इलेक्ट्रिक कारों की डिमांड लगातार बढ़ रही है और अगस्त 2026 के बिक्री आंकड़ों में इसका असर साफ नजर आया. इस महीने Mahindra XEV 9S देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली इलेक्ट्रिक कार रही. तीनरो वाली इस इलेक्ट्रिक SUV ने Tata Punch EV को बेहद मामूली अंतर से पीछे छोड़ा है. दोनों के बीच सिर्फ 78 यूनिट का फर्क रहा.

Mahindra XEV 9S की सेल
मीडिया रिपोर्ट्स और AutoPunditz के मुताबिक, अगस्त में Mahindra ने डीलरशिप को XEV 9S की 4,508 यूनिट भेजीं. वहीं Tata Motors ने इसी दौरान Punch EV की 4,430 यूनिट डिस्पैच कीं. यानी दोनों इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री में सिर्फ 78 यूनिट का अंतर रहा. XEV 9S की डिमांड में पिछले कुछ समय से बढ़ोतरी देखने को मिल रही है. जनवरी 2026 में कस्टमर डिलीवरी शुरू होने के बाद से यह इलेक्ट्रिक SUV लगातार अपनी पकड़ मजबूत कर रही है.
जुलाई में इसकी 4,131 यूनिट डिस्पैच हुई थीं, जो अगस्त में बढ़कर 4,508 यूनिट हो गईं. यानी महीनेदरमहीने बिक्री में करीब 9.1 फीसदी की बढ़ोतरी हुई. को कंपनी तीन बैटरी पैक ऑप्शन के साथ बेचती है. इनमें 59kWh, 70kWh और 79kWh बैटरी शामिल हैं. वेरिएंट के हिसाब से कंपनी फुल चार्ज पर 521 किलोमीटर से 679 किलोमीटर तक की रेंज का दावा करती है. इसकी शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 20.65 लाख रुपये है.
Tata Punch EV की बिक्री भी मजबूत
अगस्त की लिस्ट में भले ही XEV 9S सबसे ऊपर रही, लेकिन ने भी दमदार प्रदर्शन किया. Punch EV ने 4,430 यूनिट के साथ दूसरा स्थान हासिल किया. खास बात यह है कि अगस्त 2025 में इसकी सिर्फ 1,476 यूनिट डिस्पैच हुई थीं. यानी इस साल अगस्त में Punch EV की डिस्पैच तीन गुने से भी ज्यादा रही.
कीमत की बात करें तो Tata Punch EV, XEV 9S के मुकाबले काफी सस्ती है. इसकी शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 9.79 लाख रुपये है. वहीं Tata की Nexon EV 3,975 यूनिट के साथ तीसरे नंबर पर रही. इसकी सेल में पिछले साल के अगस्त के मुकाबले 44 फीसदी की सालाना बढ़ोतरी दर्ज की गई.
अगस्त में सबसे ज्यादा बिकने वाली इलेक्ट्रिक कारें
अगस्त की टॉप10 इलेक्ट्रिक कारों की लिस्ट में MG Windsor EV चौथे नंबर पर रही. इसकी 3,705 यूनिट डिस्पैच हुईं. हालांकि, पिछले साल अगस्त में 4,511 यूनिट के मुकाबले इस बार इसकी डिस्पैच करीब 18 फीसदी कम रही.
इसके बाद Tata Harrier EV ने 2,103 यूनिट के साथ पांचवां स्थान हासिल किया. Mahindra की XEV 9e 2,001 यूनिट के साथ छठे नंबर पर रही.वहीं हाल में लॉन्च हुई Tata Sierra EV ने 1,930 यूनिट के साथ सातवां स्थान हासिल किया. VinFast की LimoGreen 1,901 यूनिट के साथ आठवें नंबर पर रही.
टॉप10 में नौवें नंबर पर Tata Tiago EV रही, जिसकी 1,730 यूनिट डिस्पैच हुईं. वहीं Mahindra BE 6 1,696 यूनिट के साथ दसवें पायदान पर रही. इसकी सेल में पिछले साल के मुकाबले 9 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई.
टॉप10 में Tata की 5 इलेक्ट्रिक कारें
AutoPunditz के आंकड़ों के मुताबिक, अगस्त की टॉप10 इलेक्ट्रिक कारों में Tata Motors के पांच मॉडल शामिल रहे. इनमें Punch EV, Nexon EV, Harrier EV, Sierra EV और Tiago EV शामिल हैं. इन पांचों मॉडल की कुल 14,168 यूनिट अगस्त में डीलरशिप को भेजी गईं.



