Mann Ki Baat PM Modi 138th Episode: पीएम नरेंद्र मोदी ने आज 27 सितंबर को ‘मन की बात’ कार्यक्रम में सर्जिकल स्ट्राइक का जिक्र किया। आपको बता दें मोदी मन की बात के 138वां एपिसोड में संबोधित कर रहे हैं। इस दौरान पीएम मोदी देश के अहम मुद्दों पर बात कर रहे हैं। पीएम मोदी ने सबसे पहले सर्जिकल स्ट्राइक का जिक्र किया।

सर्जिकल स्ट्राइक का किया जिक्र
आपको बता दें आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ‘ मन की बात ‘ कार्यक्रम के माध्यम से देश के लोगों के साथ अपने विचार साझा कर रहे हैं। इस बार कार्यक्रम का 138वां एपिसोड है। इसमें वे कई संवेदनशील मुद्दों पर बात कर रहे हैं। उन्होंने ‘मन की बात’ के में सबसे पहले सर्जिकल स्ट्राइक का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि 10 वर्ष पहले 2829 सितंबर, 2016 को भारतीय सेना ने पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों पर सर्जिकल स्ट्राइक की थी।
वीर जवानों ने किया आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई
LOC के उस पार जाकर हमारे वीर जवानों ने जिस तरह आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई की थी, वो देख दुनिया हैरान थी…सर्जिकल स्ट्राइक ने डंके की चोट पर पूरी दुनिया के सामने भारत की आतंकवाद विरोधी नीति का एक नया उदाहरण प्रस्तुत किया था।



