India

​South Africa Tavern Shooting: दक्षिण अफ्रीका में बार में अंधाधुंध फायरिंग, 17 लोगों की मौत, AK-47 लेकर आए थे हमलावर

South Africa Tavern Shooting: दक्षिण अफ्रीका में बार में अंधाधुंध फायरिंग की गई है। जिसमें 17 लोगों की मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार सभी हमलावर AK47 लेकर आए थे। दक्षिण अफ्रीकी पुलिस सेवा के अनुसार यह गोलीबारी 26 सितंबर शनिवार रात करीब 9:30 बजे गौतेंग प्रांत के वेडेला टाउनशिप में स्थित एक बार में की गई। हमलावरों के पास कथित तौर पर AK47 राइफल और पिस्तौल थीं। 

​South Africa Tavern Shooting: दक्षिण अफ्रीका में बार में अंधाधुंध फायरिंग, 17 लोगों की मौत, AK-47 लेकर आए थे हमलावर

इमरजेंसी मेडिकल टीम पहुंची 

खबरों के अनुसार घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस और इमरजेंसी मेडिकल सर्विस की टीमें तुरं मौके पर पहुंचीं। लेकिन इसके पहले ही मेडिकल टीम ने मौके पर ही 17 लोगों को मृत घोषित कर दिया था। मरने वालोें में 13 पुरुष और 4 महिलाएं शामिल हैं। जानकारी के अनुसार गोलीबारी में घायल हुए 15 लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

तलाशी अभियान शुरू 

हमलावरों को पकड़ने के लिए पुलिस ने तलाशी अभियान शुरू भी कर दिया है। हालांकि फिलहाल गोलीबारी के पीछे का उद्देश्य समझ नहीं आया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर रही है साथ ही संदिग्धों की पहचान तथा उनकी गिरफ्तारी की कोशिश की जा रही है। 

 


contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply